उसकी थकान पढ़ो | Read Her Tiredness
An ode to the unseen weight she carries, the unspoken exhaustion behind her tone, and the simple power of being understood.
A POEM FOR HUSBANDS
उसकी थकान पढ़ो | Read Her Tiredness
An ode to the unseen weight she carries, the unspoken exhaustion behind her tone, and the simple power of being understood.

Image: leonardo.ai
We often notice the sharp edges of a conversation, the heavy sighs, the distant silence, or a weary tone. But how often do we pause to look at the invisible weight behind it? This poem is a gentle reminder for every husband to look beyond the surface of a wife’s daily routine. Originally written a few years ago, this piece found its true emotional depth and was completely refurbished after I read a beautiful, eye-opening article on Medium titled “Before You Judge Her Tone, Check Her Tiredness”. It made me realize that behind an overwhelmed tone isn’t anger, but a profound, silent exhaustion that just asks to be seen.
Hindi: हम अक्सर बातचीत के तीखेपन, चुप्पी या चिड़चिड़ाहट को तो नोटिस कर लेते हैं, लेकिन उसके पीछे छिपे अदृश्य बोझ को देखना भूल जाते हैं। यह कविता हर पति के लिए एक विनम्र याद दिलाती है कि वह अपनी पत्नी की दिनचर्या के पीछे छिपी उस थकान को पढ़े, जो कभी दिखाई नहीं देती। कुछ साल पहले लिखी गई इस कविता को एक नया जीवन तब मिला, जब मैंने मीडियम पर एक बेहद खूबसूरत लेख पढ़ा: “Before You Judge Her Tone, Check Her Tiredness”। उस लेख ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया कि कई बार एक पत्नी नाराज़ नहीं होती, वह बस भीतर तक थक चुकी होती है। यह कविता उसी अहसास और प्रेरणा का रूप है।
[embed]Before You Judge Her Tone, Check Her Tiredness The unseen weight she carries.medium.com
उसकी थकान पढ़ो
(एक कविता — पति के लिए, पत्नी के बारे में)
वह जो भोर से पहले उठ जाती है, और रात ढलने के बाद भी जागती रहती है, तुम उसे थकी हुई समझते नहीं — क्योंकि वह कभी रुकती हुई दिखाई नहीं देती।
चूल्हे की आँच में उसके वर्ष पिघलते हैं, बच्चों की हँसी में उसके सपने ढलते हैं, घर की हर दीवार उसके स्पर्श को पहचानती है, पर उसके मन के कोनों तक कितने लोग पहुँच पाते हैं?
उसे सब याद रहता है — मम्मीजी की दवाइयों का समय, बच्चों की ज़रूरतें, रिश्तों की गाँठें, त्योहारों की तिथियाँ। पर अपने लिए क्या चाहा था कभी, यह वह अक्सर भूल जाती है।
जब वह चुप हो जाए जब वह कुछ न बोले, तो यह मत मानो कि सब ठीक है, सब शांत है, सब सामान्य है।
चुप्पी भी एक भाषा होती है, और कई बार शब्दों से अधिक भारी होती है।
उसकी किसी तीखी बात पर ठहर जाना, तुरंत निर्णय मत सुना देना।
मत पूछना — “आज फिर नाराज़ क्यों हो?”
बस इतना पूछना — “आज दिन कैसा रहा?” “कुछ मन में है क्या?” “मैं सुन रहा हूँ, कहो।”
कई बार सुन लिया जाना ही सबसे बड़ी राहत होता है।
जब सब थककर सो जाते हैं, वह कुछ देर खिड़की के पास ठहरती है।
दिन भर का शोर धीरे-धीरे अपने भीतर से उतारती है।
उसके चेहरे पर भले ही शांति हो, पर मन में कितनी लहरें उठती-बैठती हैं, यह अक्सर कोई नहीं देख पाता।
उसकी शक्ति को उसकी सहजता मत समझो नदी निरंतर बहती रहे, तो यह मत समझो कि उसे थकान नहीं होती।
दीपक देर तक जलता रहे, तो यह मत भूलो कि उसकी बाती भी धीरे-धीरे गलती है।
वह माँगती कम है, देती अधिक है।
कहती कम है, सुनती अधिक है।
अपने हिस्से का सुख टालकर दूसरों की मुस्कान सँजोती है।
और कई बार घर की शांति बचाने के लिए अपने मन का तूफ़ान छिपा लेती है।
वह माँ है, वह बहू है, वह पत्नी है,
पर इन सभी परिचयों के भीतर एक मनुष्य भी है....
जिसे कभी विश्राम चाहिए, कभी सराहना चाहिए, कभी केवल यह भरोसा चाहिए कि कोई उसे भी समझता है।
इसलिए उसके किए काम मत गिनो, उसकी अनकही बातें सुनो।
उसे हर बार समाधान नहीं चाहिए, कई बार बस एक सहारा चाहिए।
एक ऐसा कंधा, जहाँ वह कुछ पल के लिए अपना बोझ रख सके।
क्योंकि घर की सबसे सुंदर पहचान दीवारें, साज-सज्जा या सुविधाएँ नहीं होतीं —
वह पत्नी होती है जो अपने श्रम, अपने स्नेह और अपने मौन समर्पण से एक मकान को घर बनाती है।
इसलिए अगली बार जब वह खिड़की के पास चुपचाप खड़ी मिले,
तो उपदेश मत देना, तर्क मत करना।
बस उसके पास बैठ जाना।
और बिना शब्दों के कह देना....
“मैं हूँ।”
“मैं तुम्हें देखता हूँ।”
“मैं तुम्हारी थकान भी समझता हूँ।”
क्योंकि जो घर की धड़कन होती है, उसे कभी-कभी बस इतना ही चाहिए —
कि कोई उसकी धड़कन सुन ले।
रविन्द्र कुमार करनानी 15.06.2026
A personal closing note: Love in a marriage isn’t always about fixing life’s grand problems; sometimes, it is simply about offering a safe space to be vulnerable. If you see her standing quiet by the window tonight, don’t offer logic, don’t offer advice. Just sit beside her and let her know she is seen.
A heartfelt thank you to the author Sushila Devi of “Before You Judge Her Tone, Check Her Tiredness” on Medium. Her words became the catalyst for this overhaul of an old poem and helped me articulate the unsaid emotions of countless women who make a house a home.
वैवाहिक जीवन में प्रेम का मतलब हमेशा बड़ी-बड़ी समस्याओं को सुलझाना नहीं होता; कभी-कभी इसका मतलब सिर्फ एक ऐसा सुरक्षित कोना देना होता है जहाँ कोई बिना डरे अपनी कमज़ोरी ज़ाहिर कर सके। अगर आज रात वह खिड़की के पास चुपचाप खड़ी मिले, तो उसे उपदेश या तर्क मत देना। बस उसके पास बैठ जाना और यह अहसास दिलाना कि आप उसकी थकान को समझते हैं।
मीडियम की लेखिका सुशीला देवी का सहृदय धन्यवाद, जिनके लेख “Before You Judge Her Tone, Check Her Tiredness”ने मेरी इस पुरानी कविता जिसका शीर्षक था — “वह जो घर में रहती है” को पुनर्परिभाषित करने की प्रेरणा दी। उनके शब्दों ने उन अनकही भावनाओं को आवाज़ देने में मदद की जो एक पत्नी रोज़ चुपचाप जीती है। इस नवभाषित कविता का शीर्षक भी उन्हीं के लेख से लिया हुआ है |
📌 This story is published under [Quirky Rants ](https://medium.com/quirky-rants)— a home for unfiltered thoughts, everyday oddities, and real, relatable voices. Want to share your story too? Join us here.
[embed]Quirky Rants — A Publication! Unfiltered opinions on everyday oddities!medium.com
메타데이터
- post_id
- efbfdb2a97eb
- slug
- उसकी-थकान-पढ़ो-read-her-tiredness-efbfdb2a97eb
- url
- https://medium.com/quirky-rants/%E0%A4%89%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A5%8B-read-her-tiredness-efbfdb2a97eb
- canonical_url
- https://medium.com/quirky-rants/%E0%A4%89%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A5%8B-read-her-tiredness-efbfdb2a97eb
- author_url
- https://medium.com/@rkkarnani
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-22 19:22:42