Bhai Virendra : बिहार के सबसे चर्चित RJD विधायक भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो सोशल मीडिया (Social…
एक सरकारी कर्मचारी के आचरण के विपरीत आचरण
Bhai Virendra : पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस, भाई वीरेंद्र के खिलाफ SC-ST थाने में मामला

Bhai Virendra :** बिहार के सबसे चर्चित RJD विधायक भाई वीरेंद्र का एक ऑडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral)** हो रहा है, जिससे विवाद खड़ा हो गया है। इस ऑडियो में वह कथित तौर पर एक पंचायत सचिव को धमका रहे हैं और उसे जूते से मारने की बात कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पंचायत सचिव ने भी भाई वीरेंद्र के खिलाफ SC-ST थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिससे भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
एक सरकारी कर्मचारी के आचरण के विपरीत आचरण
वायरल ऑडियो 3 मिनट का है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद मनेर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत सराय और बलुआं के **पंचायत सचिव संदीप कुमार (Panchayat Sachiv Sandeep Kumar)** को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। BDO ने नोटिस में लिखा है कि 26 जुलाई 2025 को विधायक के भाई बीरेंद्र ने फोन पर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया है कि जब विधायक ने किसी काम के लिए पंचायत सचिव से फोन पर बात की, तो सचिव ने उनसे ‘अशिष्ट और अभद्र तरीके’ से बात की। BDO ने आगे लिखा है कि “आपका यह कृत्य एक माननीय से जुड़े प्रोटोकॉल के विरुद्ध है और एक सरकारी कर्मचारी के आचरण के विपरीत आचरण को दर्शाता है।”
24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश
प्रखंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव को नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। उनसे पूछा गया है कि उन्होंने विधायक से “अशिष्ट और अभद्र तरीके से” बात क्यों की।
भाई वीरेंद्र के खिलाफ SC-ST थाने में मामला दर्ज
उधर, **पंचायत सचिव संदीप कुमार ने RJD विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA Bhai Virendra) के खिलाफ SC-ST थाने में मामला दर्ज **कराया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इस घटना से भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
메타데이터
- post_id
- 07e428f0aa25
- slug
- bhai-virendra-बिहार-के-सबसे-चर्चित-rjd-विधायक-भाई-वीरेंद्र-का-एक-ऑडियो-सोशल-मीडिया-social-07e428f0aa25
- url
- https://medium.com/@youthjagranmedia/bhai-virendra-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9A%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%A4-rjd-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%95-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%91%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B-%E0%A4%B8%E0%A5%8B%E0%A4%B6%E0%A4%B2-%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-social-07e428f0aa25
- canonical_url

- author_url
- https://medium.com/@youthjagranmedia
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-18 15:47:03