हर मौन अहंकार नहीं होता
आज के समय में जब हर कोई अपनी बात कहना चाहता है, वहाँ मौन को अक्सर गलत समझ लिया जाता है।
हर मौन अहंकार नहीं होता
आज के समय में जब हर कोई अपनी बात कहना चाहता है, वहाँ मौन को अक्सर गलत समझ लिया जाता है।

कई बार लोग सोचते हैं “वो बोलता क्यों नहीं?” “उसमें अहंकार आ गया है क्या?” पर सच्चाई यह है कि हर मौन अहंकार नहीं होता।
हर इंसान अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहा है कोई आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, कोई अपने स्वास्थ्य के लिए संघर्ष कर रहा है, तो कोई ज़िन्दगी की उन उलझनों से लड़ रहा है जिनका नाम तक नहीं होता। ऐसे में, कई बार इंसान चुप रहना चुनता है।
वो बोलना छोड़ देता है क्योंकि थक चुका होता है समझाते-समझाते। वो मौन हो जाता है क्योंकि जानता है कि शब्द हर बात का हल नहीं होते। मौन हमेशा अहंकार नहीं होता; कभी-कभी वो थकान, आत्मचिंतन और मन की शांति का प्रतीक होता है। जो इंसान मौन को समझता है, वही जीवन की गहराई को महसूस कर सकता है।
इसलिए, अगली बार जब कोई चुप रहे उसे “अहंकारी” न कहिए, शायद वो भीतर ही भीतर एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा हो, जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते।
메타데이터
- post_id
- 2920ee88bf64
- slug
- हर-मौन-अहंकार-नहीं-होता-2920ee88bf64
- url
- https://medium.com/@pratiks6043/%E0%A4%B9%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B9%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A4%B9%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%BE-2920ee88bf64
- canonical_url

- author_url
- https://medium.com/@pratiks6043
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-16 23:03:51