← Back to list

दिल्ली सरकार ने मजदूरों को फिर से 5000 रुपया दिया, किसको और कैसे लाभ मिला?

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों को फिर से 5000 रुपया दिया। जिसके बाद आपका सवाल होगा कि Delhi Govt…

WorkerVoice.in · 2022-04-13 07:25 · 0 claps · 2.8 min read
#delhi-govt #scheme #5000 #sahayta #worker-voice
Open on Medium ↗

दिल्ली सरकार ने मजदूरों को फिर से 5000 रुपया दिया, किसको और कैसे लाभ मिला?

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों को फिर से 5000 रुपया दिया। जिसके बाद आपका सवाल होगा कि Delhi Govt 5000 rs scheme 2022 का लाभ किस-किसको मिलेगा? यही नहीं बल्कि यह अपने आप नहीं मिला है बल्कि हमारे पिछले कई महीनों के मेहनत का नतीजा है। जिसकी पूरी जानकारी के लिए पूरा पोस्ट पढ़ें। जिसमें हम बतायेंगे कि इस Scheme के तहत किसको और कैसे लाभ मिलता है?

Delhi govt 5000 rs scheme 2022

टाइम्स और इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार ने सोमवार को 23,256 निर्माण मजदूरों को 5000–5000 हजार रुपया ट्रांसफर किया है। जिसके बाद आपका सवाल होगा कि दिल्ली मजदूर सहायता योजना 2022 का लाभ किन-किन मजदूरों को मिलेगा?

आपको बता दें कि आज भले ही केजरीवाल सरकार पैसा देकर वाहवाही लूट रही हो मगर हम आपको इसकी हकीकत बतायेंगे कि 23 हजार मजदूरों को ही यह राशि क्यों दी गई है। जबकि पुरे दिल्ली में तक़रीबन 8 लाख से ज्यादा कंस्ट्रक्शन मजदूर हैं। अब आपका सवाल होगा कि क्या उनको भी इसका लाभ दिया जायेगा। हम अपने इस पोस्ट में आपके तमाम सवालों का जवाब लेकर आये हैं।

Labour card delhi 5,000 2022 hindi

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण नवंबर 2021 में कंस्ट्रक्शन कार्यों में बैन लगाया गया था। माननीय कोर्ट ने प्रभावित मजदूरों को हर्जाना देने का आदेश जारी किया था। जिसके तुरंत बाद दिल्ली सरकार ने निर्माण मजदूरों को 5000–5000 रुपया देने की घोषणा की थी। दिल्ली सरकार ने 350 करोड़ रुपया जारी किया। जिसके तहत मिडिया रिपोर्ट में 2 लाख 95 हजार मजदूरों के खाते में 5000 रुपया भेजने का दावा किया गया था।

हालांकि, इसके बाद की कोई जानकारी नहीं आई पाई। मगर दिल्ली के श्रममंत्री सह उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 6 लाख रजिस्टर्ड मजदूरों की संख्या बताई थी। इसके साथ ही कहा था कि तक़रीबन 01 लाख मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कतार में है।

Delhi Labour Card Sahayata

सर्वश्रेष्ठ हिंदी कहानियां, लेख और प्रेरणादायक विचार के लिए विजिट करें — HindiChowk.Com

आपको याद होगा कि आपमें से बहुत से साथियों के द्वारा कमेंट के माध्यम से बताया गया कि आपके पास एक्टिव लेबर कार्ड है और दिल्ली सरकार मजदुर सहायता राशि 5000 रुपया नहीं मिला है। जिसके बाद जनहित का मामला देखते हुए हमने 24.12.2021 को आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी।

जिस RTI का जवाब 20 जनवरी 2021 को दिल्ली सरकार के जनसूचना अधिकारी द्वारा दिया गया। जो कि अधूरा व् भ्रामक था। जिसके लिए प्रथम अपील में निर्माण मजदूरों के सहायता राशि में करप्शन की बात उठाई थी। इसके साथ ही जिन लाभार्थी को लाभ नहीं मिला उनके लिए शिकायत निवारण प्रणाली के नहीं होने की बात भी उठाई थी।

Delhi Labour Card online apply 2022

अभी तक RTI का कोई फैसला नहीं दिया गया मगर मिडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदूषण के समय के बचे हुए 23,256 मजदूरों के खाते में 5000–5000 रुपया भेजा गया है। जबकि हमने अपने आरटीआई में जितने भी मजदूरों को पैसा दिया है उसका साक्ष्य माँगा है। ऐसे अभी जो नवम्बर 2021 के बचे हुए मजदूरों को पैसा दिया गया है। यह कहीं न कहीं आरटीआई के दवाब से ही संभव हो पाया है। अगर आप दिल्ली में निर्माण मजदुर हैं तो आज ही अपना लेबर कार्ड बनवा लें। जिसमें आपके लिए बहुत सारी सुविधायें दी जाती है।

Delhi govt 5000 rs scheme 2022 me kisko milega?

आपमें से जिन मजदूरों के पास लेबर कार्ड नवंबर 2021 में बना हुआ था। जिसके बाद उनको दिल्ली मजदुर सहायता 5,000 नहीं मिला था। वो अपने लेबर कार्ड से जुड़े खाते को 3–4 दिन बाद चेक कर देखिए। जिसके बाद आपका पैसा आपने खाते में क्रेडिट हो जाना चाहिए। अगर तब नहीं होता है तो हमें कमेंट करके जरूर बताइये।

यह भी पढ़ें-

आपके पास वर्कर से सम्बंधित कोई जानकारी, लेख या प्रेरणादायक संघर्ष की कहानी है जो आप हम सभी के साथ share करना चाहते हैं तो हमें Email — [email protected] करें.

WorkerVoice.in को सुचारु रूप से चलाने के लिए नीचे Pay बटन पर क्लिक कर आर्थिक मदद करें-

Originally published at https://www.workervoice.in on April 13, 2022.


메타데이터
post_id
2c5ef184c82f
slug
दिल्ली-सरकार-ने-मजदूरों-को-फिर-से-5000-रुपया-दिया-किसको-और-कैसे-लाभ-मिला-2c5ef184c82f
url
https://medium.com/@workervoice/%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-5000-%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-2c5ef184c82f
canonical_url
https://medium.com/@workervoice/%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%9C%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%AB%E0%A4%BF%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%87-5000-%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE-2c5ef184c82f
author_url
https://medium.com/@workervoice
status
ok
fetched_at
2026-07-14 13:03:24