← Back to list

आज नींद न आई ठीक से

करवटें यूँ बदलता रह गया

Utpal Kumar · 2026-05-21 01:46 · 21 claps · 0.8 min read paywalled
#goodbye #guilt #hindi #hindi-kavita #emotions
Open on Medium ↗

आज नींद न आई ठीक से

करवटें यूँ बदलता रह गया

Photo by Vie Studio from Pexels

Photo by Vie Studio from Pexels

आज नींद न आई ठीक से करवटें यूँ बदलता रह गया किसी के जाने का ग़म था जिस पर काबू न था हमारा

यूँ तो थे उतने क़रीब नहीं पर उनके आने की वजह मैं ही था अब जब जाने का वक़्त आया मन में एक हलचल हुई

मन में हुई हलचल का समाधान नहीं आसान एक ग्लानि हो रही मुझको बचा न सका मैं उनको

शायद किस्मत में यही लिखा था शायद यह उनके कर्मों का फल था पर खुद को दोषी समझ रहा मैं और कुछ न कर पा रहा मैं

जीवन उन्हें खुशियाँ दे उनके जाने का ग़म तो है पर भरोसा है कुछ अच्छा ही कर लेंगे हमारे साथ नहीं तो हमारे बगैर

मन की हलचल होगी कम बस समय का तकाज़ा है खुद को दोषी न समझूँगा मैं है यही मेरी आशा है


메타데이터
post_id
39e8429dc3ed
slug
आज-नींद-न-आई-ठीक-से-39e8429dc3ed
url
https://medium.com/@utkumar84/%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%82%E0%A4%A6-%E0%A4%A8-%E0%A4%86%E0%A4%88-%E0%A4%A0%E0%A5%80%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%87-39e8429dc3ed
canonical_url
https://medium.com/@utkumar84/%E0%A4%86%E0%A4%9C-%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%82%E0%A4%A6-%E0%A4%A8-%E0%A4%86%E0%A4%88-%E0%A4%A0%E0%A5%80%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%87-39e8429dc3ed
author_url
https://medium.com/@utkumar84
status
ok
fetched_at
2026-06-09 14:34:10