← Back to list

Happy Valentine’s Day

Anjali Vaswani · 2026-02-14 11:00 · 0 claps · 1.2 min read
#valentines-day #valentines #pyaar #love #mature-love
Open on Medium ↗
Wiki topics: 💑 · Relationships

Happy Valentine’s Day

प्यार क्या जताऊँ तुमसे… तुम वो हो, जिन्हें देखकर पहली बार लगा था कि हाँ — तुम मेरी ज़िंदगी में शामिल हो सकते हो।

ज़िंदगी ने कई उतार-चढ़ाव दिखाए, कई मोड़ आए, कई बार रास्ते डगमगाए, पर तुमने साथ नहीं छोड़ा — उसके लिए दिल से धन्यवाद।

इन्हीं उतार-चढ़ावों के बीच एक गुरु भी मिले, जिन्होंने वहाँ खड़ा कर दिया जहाँ से उठना, न मेरे अपने हाथ में था, न तुम्हारे हाथ में।

तब समझ आया — कोई है मार्गदर्शक, कोई है, जो निष्काम प्रेम से हमें भी अपने जैसा उज्ज्वल बनाना चाहता है।

जिस वजह से आज फिर उठ पाई हूँ, उसके लिए अपार शुक्राना।

बस अब तुम साथ थामे रखना, क्योंकि उठना अब अकेले नहीं — मिलकर है।

राहें भले अभी अलग-अलग हों, पर मंज़िल तो अंततः एक ही है सबकी। यदि साथ चल न पाओ, तो कम से कम राहों में अड़चन मत बनना।

कभी ऐसा भी होगा कि हम दोनों की राहें भी मिल जाएँगी और मंज़िल भी।

न कोई शिकवा हो, न कोई शिकायत। जहाँ समझ हो — वहीं संबंध सच्चा होता है।

अगर दिल में बेचैनी हो, तो दिल खोलकर कहना, ना कि कल्पनाओं में बातों को जमा कर लेना।

बस इतना ऊँचा उठना है कि कभी किसी के मुख से यह सुनने को मिल जाए — कि यह जोड़ी राम-सीता जैसी है, या प्रेम शिव-पार्वती जैसा।

शायद हम उस ऊँची चेतना वाले प्रेम तक पूरी तरह न पहुँच पाएँ, पर कोशिश करना भी तो एक साधना है।

प्यार तुमसे है — पर अब यह समझ वाला प्यार है, आजाद कर देने वाला प्यार है, कमियों को भी प्रेम से सुधारने वाला प्यार है, सम्मान से भरा हुआ प्यार है, और बिना किसी ख़्वाहिश का प्यार है।

बस अपनी समझ को ऊँचा रखना, और उस ऊँचाई तक पहुँचना जहाँ प्रेम बंधन नहीं, प्रकाश बन जाता है।


메타데이터
post_id
504267fc3dfb
slug
happy-valentines-day-504267fc3dfb
url
https://medium.com/@anjalikourani/happy-valentines-day-504267fc3dfb
canonical_url
https://medium.com/@anjalikourani/happy-valentines-day-504267fc3dfb
author_url
https://medium.com/@anjalikourani
status
ok
fetched_at
2026-06-29 01:02:39