← Back to list

हिंदी हिंदू हिंदुस्तान

1889 में बाब‍ई‌‌‍‍ में उदित हुआ एक सूरज माखनलाल नाम का कभी पत्रकार, कभी कवि, कभी लेखक के रूप में देशवासियों के दिल में आजादी की आग लगाई।

Jasmine · 2025-09-14 16:23 · 50 claps · 1.6 min read
#world-hindi-day #hindi-kavita #hindi-diwas #hindi #hindu
Open on Medium ↗
Wiki topics: 🕊️ · Religion

हिंदी हिंदू हिंदुस्तान

AI generated image

AI generated image

1889 में बाब‍ई‌‌‍‍ में उदित हुआ एक सूरज माखनलाल नाम का कभी पत्रकार, कभी कवि, कभी लेखक के रूप में देशवासियों के दिल में आजादी की आग लगाई।

चाहे कितने भी किए हो, अंग्रेजों ने अत्याचार कवि की कलम ने किया, उनका बहिष्कार ना थी कामना उन्हें सत्ता की ना थी इच्छा राजनीति के राजा बनने की ऐसे थे हमारे कविराज, माखनलाल जो है हमारी मिसाल।

Makhanlal Chaturvedi — Yug Charan. [Image edited by author]

Makhanlal Chaturvedi — Yug Charan. [Image edited by author]

लोकमान्य तिलक की तरह, देशभक्त और बलिदानी गांधी के समान अहिंसा वादी दोनों का था एक अद्भुत समावेश, माखनलाल में ऐसे थे हमारे अद्वितीय, माखनलाल जो है हमारी मिसाल।

चाहे हो उनकी कविता, ‘पुष्प की अभिलाषा’ चाहे हो उनकी पत्रिकाएं, ‘प्रभा और कर्मवीर’ हौसले पस्त कर देती थी, अंग्रेजों के किया प्रेरित गुलामी से, आजाद होने को ऐसे थे हमारे पत्रकार, माखनलाल जो है हमारी मिसाल।

साकार किया सपना, भारतेंदु हरिश्चंद्र का कहलाते थे वे, हिंदी साहित्य के पितामह गूंजने लगा अखंड भारत में, एक ही नारा “जपो एक ही जुबान, हिंदी हिंदू हिंदुस्तान” हमारा

Image edited by author

Image edited by author

जैसे देश में, भाषाएं हैं विभिन्न वैसे ही माला के, मोतियों के रंग अनेक हिंदी ही है वह, भाषा रूपी धागा जो जोड़े सभी को सदा सर्वदा।

पापा की मां — दादी मम्मी की मां — नानी इंग्लिश में कहते, ग्रैंडमदर-ग्रैंडमदर पापा की बहन — बुआ मम्मी की बहन — मासी इंग्लिश में कहते, आंटी-आंटी विभिन्न रिश्तो का, बोध कराती हिंदी ऐसी है हमारी, मातृभाषा हिंदी।

परतंत्रता से स्वतंत्रता है हिंदी संस्कृति है हिंदी सभ्यता है हिंदी वैज्ञानिकता है हिंदी हमारा मूल है हिंदी हमारा स्वाभिमान है हिंदी हिंदी मात्र, एक भाषा नहीं हिंदुस्तानियों की, पहचान है हिंदी

메타데이터
post_id
57d29c8adcb1
slug
हिंदी-हिंदू-हिंदुस्तान-57d29c8adcb1
url
https://medium.com/@jasminerinij/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%82-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8-57d29c8adcb1
canonical_url

author_url
https://medium.com/@jasminerinij
status
ok
fetched_at
2026-07-22 08:44:43