← Back to list

BSNL Recharge Plans : BSNL सिर्फ 91 रुपये में दे रहा है 90 दिनों की वैलिडिटी, जानें इस खास प्लान…

BSNL Recharge Plans : निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL Company काफी सुर्खियों में है। दरअसल, अब सिर्फ BSNL ही है…

Jitendraseoyadav · 2024-07-13 12:03 · 0 claps · 1.7 min read
#bsnl #bsnl-recharge #bsnl-prepaid-recharge #bsnl-recharge-plan #jio
Open on Medium ↗

BSNL Recharge Plans : BSNL सिर्फ 91 रुपये में दे रहा है 90 दिनों की वैलिडिटी, जानें इस खास प्लान और ऑफर के बारे में

**BSNL Recharge Plans** : निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद BSNL Company काफी सुर्खियों में है। दरअसल, अब सिर्फ BSNL ही है जिसने अपने रिचार्ज प्लान अभी तक महंगे नहीं किए हैं। BSNL अभी भी अपने करोड़ों यूजर्स को सस्ते और दमदार ऑफर वाले रिचार्ज प्लान मुहैया करा रहा है। अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं तो BSNL आपको यह ऑप्शन भी देता है।

आपको बता दें कि **BSNL** के पास सस्ते से लेकर महंगे और शॉर्ट टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म तक कई Mobile रिचार्ज प्लान ऑप्शन हैं। BSNL के पास भले ही जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vi) जितने यूजर्स न हों, लेकिन कंपनी ने अपने सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर से तहलका मचा दिया है।

आज हम आपको BSNL के ऐसे शानदार Mobile रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 100 रुपये से भी कम कीमत में 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप अपने फोन में BSNL का सिम इस्तेमाल करते हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है।

**BSNL का 91 रुपये वाला सस्ता प्लान** BSNL का सबसे सस्ता मोबाइल रिचार्ज सिर्फ 91 रुपये में है। इस प्लान ने BSNL को चर्चा में ला दिया है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि BSNL अपने इस छोटे से रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी दे रहा है। इस प्लान के जरिए आप 100 रुपये से भी कम कीमत में अपने BSNL सिम को 90 दिनों तक एक्टिव रख सकते हैं।

BSNL के इन यूजर्स के लिए यह प्लान बेस्ट है अगर आप इस प्लान को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह वैलिडिटी ऑफर वाला रिचार्ज प्लान है। अगर आपके पास BSNL का सिम है और आप इसे कम कीमत में एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। BSNL के इस रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात यह है कि अगर आपके नंबर पर रिचार्ज प्लान नहीं भी है तो भी इनकमिंग कॉल और मैसेज की सुविधा बनी रहेगी। अगर आप इस प्लान में टॉकटाइम पैक लेकर कॉल करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको 1.5 पैसे प्रति सेकेंड का चार्ज देना होगा।

메타데이터
post_id
610c80d92625
slug
bsnl-recharge-plans-bsnl-सिर्फ-91-रुपये-में-दे-रहा-है-90-दिनों-की-वैलिडिटी-जानें-इस-खास-प्लान-610c80d92625
url
https://medium.com/@jitendraseoyadav/bsnl-recharge-plans-bsnl-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AB-91-%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%AF%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A6%E0%A5%87-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-90-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B5%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%87%E0%A4%B8-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A8-610c80d92625
canonical_url

author_url
https://medium.com/@jitendraseoyadav
status
ok
fetched_at
2026-07-12 02:35:22