World Hindi Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, कैसे है राष्ट्रीय हिंदी दिवस से…
World Hindi Day 2025: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों का उद्देश्य हिंदी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य…
World Hindi Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस, कैसे है राष्ट्रीय हिंदी दिवस से अलग

**World Hindi Day 2025**: विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों का उद्देश्य हिंदी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना है।
World Hindi Day 2025: हिंदी को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 जनवरी को** विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day every year) **के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य वैश्विक स्तर पर हिंदी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देना है। इसके अलावा दुनिया के सभी देशों में रहने वाले भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए भी विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारतीयता की पहचान है। विश्व हिंदी दिवस हिंदी को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प लेने का दिन है। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। हिंदी भारत के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले भारतीयों के दिलों को जोड़ती है और उन्हें एक करती है, ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
**विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम**
हर साल विश्व हिंदी दिवस के लिए एक थीम भी रखी जाती है। **वर्ष 2025 में विश्व हिंदी दिवस की थीम है** — ‘एकता और सांस्कृतिक गौरव का वैश्विक स्वर।’ इस थीम का उद्देश्य भाषाई और अंतर्राष्ट्रीय लेन-देन के लिए हिंदी भाषा के उपयोग को बढ़ावा देना है।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस से किस तरह अलग है यह दिन
विश्व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में अंतर है। भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। वहीं, विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। दोनों ही दिनों का उद्देश्य हिंदी को प्रोत्साहित करना है। **विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर** पर इसका प्रचार-प्रसार करना है। आजादी के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में फैलाने के लिए राष्ट्रीय भाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर पूरे भारत में हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पहला हिंदी दिवस
**पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर **में आयोजित किया गया था। अब तक भारत में पोर्ट लुइस, स्पेन, लंदन, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग आदि स्थानों पर विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इस दिन को मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
**विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2025)** के अवसर पर दुनिया भर में फैले भारतीय दूतावासों, विदेशों में स्थित विश्वविद्यालयों के हिंदी शिक्षण केंद्रों, भारत के सभी सरकारी कार्यालयों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि हिंदी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को दुनिया के कोने-कोने में हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेना चाहिए।
메타데이터
- post_id
- 654239df89cc
- slug
- world-hindi-day-2025-जानिए-क्यों-मनाया-जाता-है-विश्व-हिंदी-दिवस-कैसे-है-राष्ट्रीय-हिंदी-दिवस-से-654239df89cc
- url
- https://medium.com/@jitendraseoyadav/world-hindi-day-2025-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%B8%E0%A5%87-654239df89cc
- canonical_url
- https://medium.com/@jitendraseoyadav/world-hindi-day-2025-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8-%E0%A4%B8%E0%A5%87-654239df89cc
- author_url
- https://medium.com/@jitendraseoyadav
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-08-20 17:59:37