Voter ID Card: बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections ) से पहले RJD के नेता तेजस्वी…
वोटर आईडी कार्ड सिर्फ़ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनाव में वोट डालने के लिए आपके पास यह दस्तावेज़ होना बेहद…
Voter ID Card: दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर क्या है सज़ा और जुर्माना? ये नियम आपको ज़रूर जानने चाहिए

Voter ID Card: **बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar assembly elections ) से पहले RJD के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) **के पास दो वोटर आईडी कार्ड होने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस मामले की जाँच शुरू करने का फैसला किया है। इस खबर के सामने आने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या दो वोटर आईडी कार्ड रखना गैरकानूनी है? अगर हाँ, तो इस संबंध में सज़ा और जुर्माने के क्या प्रावधान हैं?
वोटर आईडी कार्ड सिर्फ़ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण अधिकार है। चुनाव में वोट डालने के लिए आपके पास यह दस्तावेज़ होना बेहद ज़रूरी है। वोटर आईडी कार्ड चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति जाने-अनजाने में अपने पास दो वोटर आईडी कार्ड रखता है, तो यह एक गंभीर अपराध तो है ही, साथ ही निष्पक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी कई सवाल खड़े करता है। अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर दो वोटर आईडी कार्ड बनवाता है, तो इसे चुनावी धोखाधड़ी में गिना जाता है।
मतदान के समय वोटर आईडी कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। यह लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक मान्य होता है। नियमों में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि एक व्यक्ति अपने पास केवल एक ही वोटर आईडी कार्ड रख सकता है।
**दो वोटर आईडी कार्ड रखने पर क्या है सज़ा और जुर्माने के प्रावधान हैं?**
अगर किसी मतदाता के पास एक से ज़्यादा वोटर आईडी कार्ड हैं, तो पकड़े जाने पर उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके पास एक से ज़्यादा वोटर आईडी कार्ड पाए जाते हैं, तो आपको 1 साल की जेल या भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
**इसके अलावा, आपको जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं।**
अगर गलती से आपके पास दो वोटर आईडी कार्ड हो जाते हैं, तो उसे तुरंत रद्द करवाना ज़रूरी है।
आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड रद्द कर सकते हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको पुराना वोटर आईडी कार्ड रद्द करने का विकल्प मिलेगा।
अगर आपके पास दो पैन कार्ड हैं, तो यह भी गैरकानूनी है। अगर आपके पास एक से ज़्यादा पैन कार्ड हैं, तो आपको उन्हें सरेंडर कर देना चाहिए।
메타데이터
- post_id
- 6cac04282b94
- slug
- voter-id-card-बिहार-में-विधानसभा-चुनाव-bihar-assembly-elections-से-पहले-rjd-के-नेता-तेजस्वी-6cac04282b94
- url
- https://medium.com/@youthjagranmedia/voter-id-card-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5-bihar-assembly-elections-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%87-rjd-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80-6cac04282b94
- canonical_url
- https://medium.com/@youthjagranmedia/voter-id-card-%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%B5-bihar-assembly-elections-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%87-rjd-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80-6cac04282b94
- author_url
- https://medium.com/@youthjagranmedia
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-08-27 09:24:14