← Back to list

तमंचे पर डिस्को करने में साथी संग दूल्हे का भाई गिरफ्तार

Khabre Apki · 2022-11-26 04:49 · 0 claps · 2.2 min read
#arvind #pistolandliquorbottle #shritola #shritolaara #sujit
Open on Medium ↗

तमंचे पर डिस्को करने में साथी संग दूल्हे का भाई गिरफ्तार

Pistol and liquor bottle found in Shritola Manglik ceremony:खबरे आपकी

  • हाईलाइट

  • नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला बागीचे से गुरुवार की रात पुलिस ने दोनों को पकड़ा

  • भाई के तिलक में साथी संग डांसरों के साथ लगा रहा था ठुमके

  • स्टेज के नीचे मिला मैगजीन लगा देसी पिस्टल और एक बोतल शराब

खबरे आपकी आरा शहर से सटे नवादा थाना क्षेत्र के श्रीटोला बागीचे में तिलक समारोह में तमंचे पर डिस्को करना दूल्हे के भाई को महंगा पड़ गया। हथियार के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के भाई और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मैगजीन लगा एक देसी पिस्टल और एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। गिरफ्तार लोगों में श्रीटोला निवासी भोलानाथ शर्मा का पुत्र सुजीत कुमार और न्यू बहिरो सहयोगी टोला निवासी अरविंद कुमार सिंह उर्फ राजा शामिल हैं। इनमें सुजीत कुमार दूल्हे का भाई है। पिस्टल अरविंद कुमार सिंह का बताया जा रहा है।

नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार की रात सूचना मिली कि श्रीटोला बागीचे में सुजीत कुमार के भाई का तिलक आया है। उसमें डांस प्रोग्राम चल रहा है। कुछ अपराधी किस्म के लोग आये हैं और शराब के नशे में हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। उस आधार पर रात डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही शामिल लोग भागने लगे। पीछा करने के बावजूद अंधेर के कारण सभी भाग गये। तब मौके से सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान स्टेज के नीचे से मैगजीन लगा देसी पिस्टल व एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पूछताछ में सुजीत कुमार द्वारा बताया गया कि पिस्टल अरविंद कुमार सिंह उर्फ राजा का है। बाद में अरविंद कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी में उदवंतनगर थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद और चीता टीम भी शामिल थी।

Pistol and liquor bottle: बिना अनुमति डांस प्रोग्राम करने, आर्म्स एक्ट व उत्पाद अधिनियम के तहत केस

आरा शहर के श्रीटोला में तिलक समारोह में डांस प्रोग्राम के साथ शराब की महफिल भी चल रही थी। हथियारों के साथ लोगों द्वारा डांसरों के साथ ठुमके लगाये जा रहे थे। दूल्हे के भाई ओर उसके कुछ दोस्त भी तमंचे पर डिस्को कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गयी।‌ इससे रंग में भंग पड़ गया। अचानक पुलिस को देख सभी के होश‌ उड़ गए भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दूल्हे के भाई सुजीत कुमार को धर दबोचा। पुलिस की दबिश से सुजीत का दोस्त अरविंद सिंह उर्फ राजा भी पकड़ में आ गया।

इधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष के बयान पर दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें बिना अनुमति के डांस प्रोग्राम आयोजित करने, बंदी के बावजूद शराब पार्टी व हथियारों का प्रदर्शन करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस तिलक समारोह का वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि डांस प्रोग्राम में शराब पीने और हथियार प्रदर्शित करने में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।


메타데이터
post_id
825862dbc793
slug
तमंचे-पर-डिस्को-करने-में-साथी-संग-दूल्हे-का-भाई-गिरफ्तार-825862dbc793
url
https://medium.com/@khabreaapki/%E0%A4%A4%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0-825862dbc793
canonical_url
https://medium.com/@khabreaapki/%E0%A4%A4%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%97-%E0%A4%A6%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%88-%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0-825862dbc793
author_url
https://medium.com/@khabreaapki
status
ok
fetched_at
2026-06-28 04:42:08