C++ में Class और Object क्या हैं? (एकदम आसान और प्रैक्टिकल गाइड)
क्या आप C++ में Object-Oriented Programming (OOPs) को लेकर कन्फ्यूज हैं? चिंता मत कीजिए!
C++ में Class और Object क्या हैं? (एकदम आसान और प्रैक्टिकल गाइड)
क्या आप C++ में Object-Oriented Programming (OOPs) को लेकर कन्फ्यूज हैं? चिंता मत कीजिए!
आज की इस प्रैक्टिकल गाइड में हम Class और Object के मुश्किल कांसेप्ट को रियल-लाइफ उदाहरणों और आसान कोड के साथ बिल्कुल बेसिक से समझेंगे।
C++ में Class क्या है?
यह एक user-defined data type है जो डेटा और फंक्शंस को एक साथ जोड़कर रखता है।
Class एक blueprint (नक्शा) होता है, जिससे objects बनाए जाते हैं।
Class के अंदर हम variables और functions बनाते हैं, जो objects के behavior(कार्य) और properties(गुणों) को नियंत्रित करते हैं।
Class के Real Life में Example:
आप Car को एक class मान सकते है, जो किसी गाड़ी की सामान्य संरचना (structure) को दर्शाती है।
इसकी अपनी Properties (गुण) जैसे : color (रंग), model (मॉडल) और speed (गति)। इसकी Properties बताती हैं कि कार कैसी दिखती है और उसकी स्थिति क्या है।
Behavior (काम) जैसे: start(), stop() और accelerate() उसके व्यवहार को बताते हैं, ये Car के actions या functions होते है, जो बताते हैं कि वह क्या काम कर सकती है
Creating/Defining a Class - Class Define करना
- एक Class का निर्माण करने या उसे Define करने के लिए 'class' keyword का Use किया जाता है।
- उसके बाद Class का नाम लिखते हैं
- Class की body curly braces {} के अंदर Define होते है।
- Class की body के भीतर उसके Data members(variables) और members functions होते है
- और अंत मे semicolon( ;) लगाकर उसे समाप्त करते है
Syntax:
class NameofClass {
// Data members
public:
// Member functions
};
ऊपर Syntax में निम्न शमिल है
- class: Class को define करने वाला keyword है
- NameofClass: Class का नाम होता है।
- { }: इसमें class के members होते हैं (variables और functions)।
- Data members: Class के variables जो data store करते हैं।
- Member functions: Class के functions जो behavior define करते हैं
- public: Access specifier है जो बताता है कौन से members बाहर से access होंगे।
Example:
class MyClass
{
private:
int myNum;
public:
void displayValue()
{
cout << "Value of myNum: " << myNum << endl;
}
};
ऊपर के Example को निम्न प्रकार से समझते हैं
1. Class Declaration: class MyClass { → class define करने के लिए use होता है
2. Private Data Member: private: int myNum; → private variable, सिर्फ class के अंदर use
3. Public Function: public: void displayValue() → बाहर से access होने वाला function cout → output दिखाता ह
4. Closing Class: }; → class का end दिखाता है
Object क्या है?
Object, एक class का वास्तविक उदाहरण है।
जब हम एक Class का blueprint(नक्शा )बना लेते हैं, तो उस blueprint की मदद से जो असली चीज़ बनती है — वही
Object है।
एक class से आप कई objects बना सकते है लेकिन हर object का अपना अलग अलग data होता है।
सरल शब्दों में कहे तो Object ही हमें program में class को practically use करने में मदद करता है।
C++ में Access Specifiers (Public, Private, Protected) क्या हैं?
Real life में Object का Example
मान लीजिए Mobile एक क्लास है, तो आप जो फोन use कर रहे है चाहे वह कोई भी company का हो उसका एक Object होगा।
जैसे Samsung, iPhone 15 Pro, Vivo V30 Pro, Google Pixel 8 आदि Objects होते है।
एक बार Class बनने के बाद आप उससे संबंधित कितने ही object बना सकते है।
Properties(मोबाइल की जानकारी) ये मोबाइल का डेटा या विशेषताएं हैं:
color, RAM, storage, battery
Methods (मोबाइल के काम) Methods (मोबाइल के काम):
ये वो फंक्शन्स हैं जो मोबाइल कर सकता है:
- Calling(): फोन लगाना
- TakePhoto(): फोटो खींचना
- Browsing(): इंटरनेट चलाना।
- मोबाइल की 'जानकारी' (Properties) और उसके 'काम' (Methods) को जब हम एक साथ मिला देते हैं, तो वह प्रोग्रामिंग की दुनिया में एक Object बन जाता है।
Defining a Objects - एक Object define करना
C++ में एक object का निर्माण करना सरल है।
आप Class का नाम तथा उसके बाद Object का नाम और उसके बाद वैकल्पिक रूप से parentheses का उपयोग करके Object का निर्माण कर सकते हैं
Syntax:
ClassName objectName;
या
ClassName obj1, obj2,....objN;
उदाहरण के लिए: आपके पास एक 'Mobile' नाम से एक Class और आप 'myMobile' नाम से एक Object बनाना चाहते हैं।
तो आप इसे निम्न प्रकार से कर सकते हैं
Mobile myMobile;
या
Mobile myMobile1, myMobile2, myMobile3;
एक बार Class का का निर्माण हो जाने के बाद आप उस Class के आधार पर जितने चाहे Objects ( जैसे myMobile1, myMobile2, myMobile3) बना सकते हैं। 👉 **C++ में ऑब्जेक्ट्स का Array बनाना सीखें**
Class के Data members को Access करना
C++ में एक Class के Data members को Access करने के लिए Dot (.) operator का Use किया जाता है।
इस Operator से आप दोनो अर्थात एक Object के Member variables और Member functions को Access कर सकते है।
Example:
Mobile myMobile1, myMobile2, myMobile3;
myMobile1.brand = "Vivo";
myMobile2.brand = "Realme";
myMobile3.brand = "iPhone";
Accessing Class members by using one object
include<iostream>
include<string>
using namespace std;
class Details { public: int myID; string myName; };
int main() { Details myObj; myObj.myID = 101; myObj.myName = "Dolly";
cout << "ID: " << myObj.myID << endl; cout << "Name: " << myObj.myName << endl;
return 0; }
Output:
ID: 101
Name: Dolly
Explanation:
ऊपर के Program को निम्न प्रकार से समझते हैं
- Class Define: Details class में myID और myName नाम से data members होते हैं।
- Object Create: Details myObj; का use कर object बनाया जाता है
- Value Assign: myObj.myID = 101; और myObj.myName = "Dolly";
- Display: cout से values print करते हैं।
Accessing Class members by using many objects
include<iostream>
include<string>
using namespace std; class Student { public: string name; int age; }; int main(){ Student s1, s2; s1.name = "Rohit Kumar"; s1.age = 25; s2.name = "Aman Singh"; s2.age = 30;
cout<<"First student’s details"<<endl; cout<<"Name: "<<s1.name<<endl; cout<<"Age:"<<s1.age<<endl; cout<<"Second student’s details"<<endl; cout<<"Name: "<<s2.name<<endl; cout<<"Age: "<<s2.age<<endl<<endl; return 0; } Output:
First student’s details Name: Rohit Kumar Age: 25
Second student's details Name: Aman Singh Age: 30
👉ऑब्जेक्ट्स बनाने के बाद उनका वास्तविक प्रोग्राम में एडवांस उपयोग सीखें: **C++ में फंक्शंस को Objects पास करना** सीखें
Class के Member functions को Access करना
एक Class में Member functions का Use करके आप उस Class के Data members को Access, Use, और Modify कर सकते है।
हम Member functions को दो तरीको से Define कर सकते हैं
- Class definition के अंदर
- Class definition के बाहर
Class definition के अंदर आप Class के अंदर Member functions को पहले से Declare किए बिना सीधे ही निम्न प्रकार से Define कर सकते हैं
Defining member functions Inside the class definition
#include<iostream>
#include<string>
using namespace std;
class Book
{
public:
int bookID;
string author;
void greeting()
{
cout<<"Welcome to our Book store"<<endl;
}
void bookDetails()
{
cout << "Book ID is: " << bookID << endl;
cout << "Author’s name is: " << author << endl;
}
};
int main() {
Book obj1;
obj1.bookID =10;
obj1.author = "Rahul Gupta"; obj1.greeting();
obj1.bookDetails();
return 0;
}
Output
Welcome to our Book store
Book ID is: 10
Author’s name is: Rahul Gupta
Explanation:
- Class Definition: Book class में data members (bookID, author) और member functions (greeting(), bookDetails()) होते हैं
- Main Function: Book obj1; से object बनाते हैं, फिर bookID और author को value assign करते हैं और functions call करते हैं।
- Output: Program run होने पर welcome message और book की details print होती हैं Welcome to our Book store Book ID is: 10 Author’s name is: Rahul Gupta
Class definition के बाहर Member functions जो Class के अंदर Declare की जाते हैं उन्हें Class के बाहर अलग से Define किया जाता है
यह definition सामान्य function जैसी ही होती है। बस अंतर केवल इतना है कि class के बाहर function लिखते समय
ClassName::functionName (scope resolution operator :: के साथ) का use करते हैं।
Defining member functions outside the class definition
include<iostream>
include<string>
using namespace std;
class Book { public: int bookID; string author; void greeting(); void bookDetails(); };
// Functions defined outside the class definition void Book::greeting() { cout << "Welcome to our Book store" << endl; }
void Book::bookDetails() { cout << "Book ID is: " << bookID << endl; cout << "Author's name is: " << author << endl; }
int main() { Book obj1; obj1.bookID = 10; obj1.author = "Rahul Gupta"; obj1.greeting(); obj1.bookDetails(); return 0; }
Output: Welcome to our Book store Book ID is: 10 Author's name is: Rahul Gupta
Explanation:
ऊपर के Program में: greeting() और bookDetails() दो Member functions को Class के अंदर Declare किया गया है
और Class के बाहर Scope resolution Operators (::) का Use करके Define किया गया
🔗 Related Posts:
🔹 Friend Class in C++ in Hindi
🔹 C++ में Constructor क्या है और इसके प्रकार?
🔹 C++ में Destructor क्या है और इसका उपयोग क्यों करते हैं?
🔹 C++ में Access Specifiers (Public, Private, Protected) क्या हैं?
메타데이터
- post_id
- 853ce628dbe6
- slug
- c-में-class-और-object-क्या-हैं-एकदम-आसान-और-प्रैक्टिकल-गाइड-853ce628dbe6
- url
- https://medium.com/@chandanjain326/c-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-class-%E0%A4%94%E0%A4%B0-object-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%8F%E0%A4%95%E0%A4%A6%E0%A4%AE-%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%88%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A1-853ce628dbe6
- canonical_url
- https://medium.com/@chandanjain326/c-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-class-%E0%A4%94%E0%A4%B0-object-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%8F%E0%A4%95%E0%A4%A6%E0%A4%AE-%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%88%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A1-853ce628dbe6
- author_url
- https://medium.com/@chandanjain326
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-06-23 03:48:11