← Back to list

चाय का चस्का या चुस्की

चाय यानी कि लाखो दिलों की धड़कन या कहा जाए तो लाखों लोगों का एक ही नशा। चाय का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों के मुंह में पानी आ जाता है।…

TechniAjz · 2023-12-13 14:18 · 0 claps · 1.3 min read
#chay #chayote #tea #téa #tea-lover
Open on Medium ↗
Wiki topics: 💑 · Relationships 🍳 · Food & Cooking

चाय का चस्का या चुस्की

चाय यानी कि लाखो दिलों की धड़कन या कहा जाए तो लाखों लोगों का एक ही नशा। चाय का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। चाय एक ऐसा चस्का है जो एक बार मुंह लग जाए तो इसे भुला नहीं जाए।

चलिए आज हम चाय की चर्चा करते हुए बताते हैं कि चाय हमारी दुनिया मे क्या महत्व रखती हैं:

हमारे दिन की शुरुआत अक्सर चाय के साथ में ही होती हैं अर्थात् दुनिया में लाखों लोगों की बात कहे तो या दुनिया में लगभग 95% लोगों की दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती हैं। सुबह की चाय (मॉर्निंग — टी) हमारे अंदर की सुस्ती उड़ाकर ताजगी ला देती हैं। हमारे देश में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है |

माना जाता है कि चाय के शौकीन लोगों की चाय के बिना नींद ही नहीं खुलती है और तो और कई लोगों का तो पूरा दिन ही चाय की चुस्कियों के साथ ही निकलता है। भारत में हर मौसम के साथ चाय प्रेमियों (टी — लवर्स)के द्वारा चाय के अलग ही चस्के लिए जाते हैं । जैसे कि दोस्तों के साथ कैंटीन में चाय,सर्दियों में अदरक वाली चाय,बारिश में पकोड़े के साथ वाली चाय,प्रेमी के साथ टफरी वाली चाय,रिश्तेदारों के साथ प्याली वाली चाय,मेहमानों के साथ एक कप चाय,चाय के शौकीन लोग बिना चाय के नही रह सकते हैं अर्थात कई लोगों तो पूरे दिन भर में अनगिनत चाय पी लिया करते हैं।

चाय हमारे बड़े बुजुर्गों के जमाने से पीते आ रहे हैं इसीलिए बुजुर्गों ने एक कहावत यह भी कही थी कि “बड़ों की राय जिंदगी के लिए और सुबह की चाय दिन के लिए अच्छी होती हैं इसे लेते रहना चाहिए।”


메타데이터
post_id
89f8031fa2ae
slug
चाय-का-चस्का-या-चुस्की-89f8031fa2ae
url
https://medium.com/@Techni_Ajz/%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%80-89f8031fa2ae
canonical_url
https://medium.com/@Techni_Ajz/%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%9A%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%80-89f8031fa2ae
author_url
https://medium.com/@Techni_Ajz
status
ok
fetched_at
2026-07-26 06:49:41