← Back to list

sipri-report-nuclear-warheads-india-china-russia-us-nuclear-weapons

हर साल 100 परमाणु हथियार बना रहा चीन, SIPRI की रिपोर्ट ने दी वॉर्निंग

journosatyam · 2025-06-16 05:50 · 0 claps · 1.4 min read
#sipri #nuclear-weapons #indian-nuclear-weapon #china-nuclear-weapons #india-pakistan-nuclear
Open on Medium ↗
Wiki topics: ⚛️ · Physics

sipri-report-nuclear-warheads-india-china-russia-us-nuclear-weapons

हर साल 100 परमाणु हथियार बना रहा चीन, SIPRI की रिपोर्ट ने दी वॉर्निंग

दुनियाभर में कई देशों के बीच जंग का खतरा मंडरा रहा है. तनाव बढ़ रहा है और आए दिन संघर्ष भी होता रहता है. पिछले महीने ही भारत और पाकिस्तान के बीच भी जंग का खतरा बढ़ गया था. जंग के इस नए खतरों ने परमाणु युद्ध का खतरा भी बढ़ा दिया है. इस बीच स्वीडिश संस्था SIPRI ने बताया है कि चीन तेजी से परमाणु हथियारों को विकसित कर रहा है. इसने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2023 और 2024 के बीच चीन ने तकरीबन 100 परमाणु हथियार बनाए हैं और अब उसके जखीरे में 600 परमाणु हथियार हो गए हैं. SIPRI ने चेतावनी दी है कि चीन की वजह से दुनिया में खतरनाक हथियारों की एक नई होड़ शुरू हो सकती है.

SIPRI ने अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया है कि सभी 9 न्यूक्लियर पावर- अमेरिका, रूस, यूके, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, नॉर्थ कोरिया और इजरायल ने 2024 में भी अपने परमाणु हथियारों पर काम किया. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों ने अपने मौजूदा हथियारों को अपग्रेड किया और नए हथियार भी बनाए.

दुनियाभर में कितने परमाणु हथियार?

SIPRI के डायरेक्टर डैन स्मिथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि इससे परमाणु हथियारों की दौड़ शुरू हो सकती है. उन्होंने कहा, ‘चीन अपनी परमाणु शक्ति लगातार बढ़ा रहा है. अगले 7 या 8 साल में उसके 1,000 से जयादा परमाणु हथियार हो सकते हैं.’

उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 तक दुनियाभर में परमाणु हथियारों की अनुमानित संख्या 12,241 है. इनमें से 9,641 हथियार सैन्य भंडार में थे. वहीं, लगभग 3,912 हथियारों को मिसाइलों और लड़ाकू विमानों में तैनात रखा गया है और बाकी स्टोरेज में थे.

पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇

**हर साल 100 परमाणु हथियार बना रहा चीन, SIPRI की रिपोर्ट ने दी वॉर्निंग**


메타데이터
post_id
91c2a658c908
slug
sipri-report-nuclear-warheads-india-china-russia-us-nuclear-weapons-91c2a658c908
url
https://medium.com/@satyam0907200/sipri-report-nuclear-warheads-india-china-russia-us-nuclear-weapons-91c2a658c908
canonical_url
https://medium.com/@satyam0907200/sipri-report-nuclear-warheads-india-china-russia-us-nuclear-weapons-91c2a658c908
author_url
https://medium.com/@satyam0907200
status
ok
fetched_at
2026-07-19 10:50:14