← Back to list

Welcome to Abacus Services — Best Certified Tally Partner In North East & Assam.

सभी का स्वागत है जोरहाट और नॉर्थ ईस्ट व असम के सर्वोत्तम टैली पार्टनर के वेब पोर्टल पर जहां आप सभी को टैली ईआरपी 9 और टैली प्राइम की सभी…

Abacus Services · 2021-03-08 19:14 · 0 claps · 4.3 min read
#tallycertifiedpartner #tally #tallyerp9 #tally-training-course #tally-prime
Open on Medium ↗

Welcome to Abacus Services — Best Certified Tally Partner In North East & Assam.

सभी का स्वागत है जोरहाट और नॉर्थ ईस्ट व असम के सर्वोत्तम टैली पार्टनर के वेब पोर्टल पर जहां आप सभी को टैली ईआरपी 9 और टैली प्राइम की सभी अपडेट्स उपलब्ध करवाई जाएगी ।।

हम (अबेकस सर्विसेज) टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर (कर्नाटक) के सर्टिफाइड 3 स्टार पार्टनर है। हमारा रजिस्टर्ड ऑफिस जोरहाट (असम) में स्थित है।

जैसा कि सभी छोटे और मध्यम वर्गीय व्यापारी और प्रोफेशनल जानते है कि भारत और भारत के बाहर लगभग 100+ देशों में टैली सॉफ्टवेयर को बेस्ट अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।।

टैली एक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है जो कि टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर (कर्नाटक) का मुख्य प्रोडक्ट है। टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने Peutronics के रूप में 1986 में श्री श्याम सुंदर जी गोयनका और उनके पुत्र श्री भारत गोयनका के नेतृत्व में अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में अपने पहले प्रोडक्ट Peutronics Financial Accountant नाम के MS DOS बेस्ड सॉफ्टवेयर के साथ काम स्टार्ट किया था।

ये इस तरह से टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के उद्भव कि कहानी सुरु हुई जो आगे जाकर आज हम सबके सामने टैली ईआरपी 9 और टैली प्राइम के रूप में पूरी कि पूरी इतिहास बन गई है।

जिस समय टैली सॉल्यूशंस ने अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में कदम रखा उस समय भारत में लोगो के दिमाग में भी नहीं था कि अकाउंटिंग भी भला कंप्यूटर में हो सकता है। इसलिए इस का पूरा श्रेय टैली के जनक श्री भारत जी गोयनका और उनकी टीम के अथक मेहनत और लगन को जाता है।

फिर स्टेप बाय स्टेप तरक्की की गाड़ी चलती गई और टैली की कहानी बनती गई। 1999 में फिर टैली ने अपना नाम Peutronics से बदलकर ऑफिशियली टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड रखा और उसके बाद टैली के नए वर्जन पर वर्जन आते गए और ये आज का टैली ईआरपी 9 होते हुए आज टैली प्राइम के रूप में एक फिर से नए युग के नए अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के रूप में आज हमारे सामने उपस्थित है।

जो लोग टैली सॉफ्टवेयर को पिछले कुछ सालों से इस्तेमाल करते है उन्हे तो टैली सॉल्यूशंस के सभी पुराने वर्ज़न के बारे में पता ही होगा फिर भी हम एक बार जिक्र कर लेते है।

टैली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर वैसे तो सुरु से ही अपने बेस्ट फीचर्स और फंक्शन्स की वजह से सबका चहेता रहा है परन्तु टैली के सभी सॉफ्टवेयर्स में सबसे उम्दा और बेहतरीन वर्जन के बात करे तो सबसे पहले नाम आता है वो है — Tally 4.5.

Tally 4.5 टैली का सबसे पहला ऑफिशियली बेस्ट सैलर प्रोडक्ट था और यूजर्स का भी फेवरेट रहा। टैली 4.5 डोस बेस्ड अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर था जिसमे हम केवल अकाउंटिंग कर सकते थे।

उसके बाद टैली के क्रमश: 5.4, 6.3, 7.2 और 8.1 आदि नए वर्ज़न समय की मांग के अनुशार आते गए।

जिनमे टैली 7.2 टैली का अब तक बेस्ट सैलर अकाउंटिंग और इन्वेंटरी का संयुक्त मैनेजमेंट का उम्दा और बेहतरीन वर्जन रहा।

फिर 2006 में टैली ने 8.1 एक नया वर्जन जारी किया जो टैली का पहला multilingual सॉफ्टवेयर था और उसके बाद 2006 में ही टैली का नया और बेहतरीन टैली 9 लॉन्च हुआ जो कि आज के टैली ईआरपी 9 और टैली प्राइम का आधार था।

फिर टैली सॉल्यूशंस ने बेस्ट बिजनेस मैनेजमेंट टूल टैली ईआरपी 9 लॉन्च किया 2009 में। टैली ईआरपी 9 एक कंप्लीट बिजनेस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस पैकेज था जिसमे हम अकाउंटिंग, इन्वेंटरी के साथ साथ टैक्सेशन और दूसरी बिजनेस मैनेजमेंट की रिपोर्ट्स की सुविधा भी उपलब्ध हो गई।

2016 में टैली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को जीएसटी सुविधा प्रोवाइडर के रूप में सरकार द्वारा शॉर्ट लिस्टेड किया गया और फाइनली 2017 में टैली ईआरपी का नया रिलीज स्पेशल जीएसटी के लिए Tally ERP 9 Release 6 लॉन्च किया गया।

उसके बाद समय समय पर आवश्यकता अनुशार उचित बदलावो से गुजरते हुए टैली ईआरपी 9 का आज हमारे सामने लास्ट रिलीज 6.6.3 उपलब्ध है और ये टैली ERP 9 का अंतिम रिलीज है इसके बाद टैली ईआरपी 9 में अब कोई नया रिलीज या अपडेट नहीं आएगा।।

जैसा कि सभी टैली यूजर्स को पता ही होगा कि 9 नवंबर 2020 को टैली का नया सॉफ्टवेयर टैली प्राइम लॉन्च हो चुका है !

**डाउनलोड टैली प्राइम**

दोस्तो ये हमारा पहला ब्लॉग है सो आज हमने केवल टैली सॉफ्टवेयर की सुरु से आज तक कि व्यापारिक प्रगति पर चर्चा की, अब आने वाले ब्लॉग्स और आर्टिकल्स में हम Tally ERP 9 और Tally Prime से संबंधित सभी अपडेट्स और कंप्लीट टैली फीचर्स पर चर्चा करेंगे।

जैसा कि इस पूरे ब्लॉग और आर्टिकल को पढ़कर आप जान ही गए होंगे कि हम (अबेकस सर्विसेज) कोन है ?और आप को हमारे वेब पेज पर विजिट करके क्या लाभ होने वाला है।

अतः सभी टैली यूजर्स का पुन: आभार हमारे वेब पेज और ब्लॉग विजिट करने का।

टैली संबंधी सभी अपडेट्स या नए टैली सॉफ्टवेयर या TSS Renewal के लिए बेस्ट प्राइस के साथ साथ बेस्ट सपोर्ट और सभी टैली सर्विसेज और सॉल्यूशंस के लिए हमसे संपर्क करे:

#8404011650, 7636854252

हमारे ब्लॉग को फॉलो करे और नियमित विजिट करते रहे ताकि आपको टैली प्राइम की सभी प्रीमियम अपडेट्स टाइम पर मिलती रहे और हम नियमित टैली प्राइम की एजुकेशनल विडियोज और ट्रेनिंग पोस्ट भी डालते रहेंगे ।

सधन्यवाद ।।

**Contact us** for Buying New TallyPrime, Renew TSS, Any Support & Pricing,

WhatsApp & Call: #8404011650

Email: abacustallysolutions@gmail.com

Follow Us on Social Media for Daily updates Related TallyERP9, TallyPrime, Income Tax, GST and Accounting.

TallyPartner #MostTrustedTallyPartner #BestTallyPartner #TallyPartnerJorhat


메타데이터
post_id
ad86bc0f65d1
slug
welcome-to-abacus-services-best-certified-tally-partner-in-north-east-assam-ad86bc0f65d1
url
https://medium.com/@abacustallysolutions/welcome-to-abacus-services-best-certified-tally-partner-in-north-east-assam-ad86bc0f65d1
canonical_url
https://medium.com/@abacustallysolutions/welcome-to-abacus-services-best-certified-tally-partner-in-north-east-assam-ad86bc0f65d1
author_url
https://medium.com/@abacustallysolutions
status
ok
fetched_at
2026-08-18 12:16:08