बर्बाद हुए बैठे हैं
कविता
बर्बाद हुए बैठे हैं
कविता

बर्बाद हुए बैठे हैं
जान निसार के हाथों हताश हुए कहते हैं कि —
पलकों पर उम्मीद की बरसात लिए
जान निसार की चौखट पर बैठे थे
सितारों की फर्माइश
एक मुलाकात की गुंजाइश
अभी तो ये सब बरकरार था
पर. . .
पर
हम तो अब सिर्फ किसी नए तूफान के आगोश मे खुद को झोंकने की आस लगाए बैठे थे
दरख्वास्त नहीं रही थी कोई
रहती भी तो क्या ही बदल जाता
बस मलाल रह गया
मेरे सीने से लिपटा
मुझमें सहम सा गया
हम अरमानो की सेज लगाए बैठे रह गए यहाँ
और वो जान निसार हमारे, दाम लगाए बैठे थे वहाँ
कोड़ी के भाव बेच आए
जो सब कुछ था हमरा
कि बस इल्म भी नहीं होता
अगर एक पल निगाहें हमें ढूँढ लेती उनकी
एक आखिरी बार
पर इश्क वालों की बात ही अलग होती है
मैं यहाँ रूठ गया
वहाँ रिश्ता टूट गया
पता चला फिर एक शाम
जान निसार तो कहीं और दिल हार आए थे
कौडियों के भाव सब दे कर चले आए थे
This story is published under “Writer’s Circle.” A space for raw thoughts, everyday fictional, Non-fictional stories, and voices that feel real and relatable. Would you like to contribute? Follow our publication. Have a story to tell? Share it with us here.”
메타데이터
- post_id
- b3bcdf2d197a
- slug
- बर्बाद-हुए-बैठे-हैं-b3bcdf2d197a
- url
- https://medium.com/writers-chaupal/%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%8F-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-b3bcdf2d197a
- canonical_url
- https://medium.com/writers-chaupal/%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%8F-%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A5%87-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-b3bcdf2d197a
- author_url
- https://medium.com/@Brookink
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-06-09 15:37:30