मैं युद्ध में हूँ!!!
मैं युद्ध में हूँ, सारा देश भारत — पाकिस्तान की युद्ध की चर्चाओ में व्यस्त है और मैं युद्ध में हूँ ! ये युद्ध मेरे भीतर में है, मेरे देह…
मैं युद्ध में हूँ!!!
मैं युद्ध में हूँ, सारा देश भारत — पाकिस्तान की युद्ध की चर्चाओ में व्यस्त है और मैं युद्ध में हूँ ! ये युद्ध मेरे भीतर में है, मेरे देह में अग्नि की ज्वाला सी बह रही है, तूफ़ान मचा है, हीनता और द्वेष अपने चरम पे हैं। इस घने अँधेरे में मैं चला जा रहा हूँ, ना मेरी कोई राह है ना मंजिल बस चलता जा रहा हूँ। इस तूफ़ान में मेरी सांसें अटक रही है, मेरी आवाज क्षीण हो रही हैं, मेरी चीज़ें बिखर रही हैं, मेरे इस घर में सबकुछ टूट रहा है, मैं आत्मा की भाती अपने इस देह को जलते देख रहा हूँ। मैं उस पंछी की तरह निर्बल हूँ जो अपने घोसले को बिखरते दूर से बस देख रहा है। मैं उस वृद्ध की तरह हूँ जो अपने दिल की धड़कनो को धीमी होते अपने साँसों को कमजोर होते महसूस कर रहा है, और बस इंतज़ार कर रहा है!!!
메타데이터
- post_id
- bf22cd6d61fc
- slug
- मैं-युद्ध-में-हूँ-bf22cd6d61fc
- url
- https://medium.com/@mind_f__ked/%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%81-bf22cd6d61fc
- canonical_url
- https://medium.com/@mind_f__ked/%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%81-bf22cd6d61fc
- author_url
- https://medium.com/@mind_f__ked
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-19 22:17:22