खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें? 2025
खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम देखने की प्रक्रिया अब बहुत ही आसान हो गई है।
खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें? 2025

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम देखने की प्रक्रिया अब बहुत ही आसान हो गई है।
राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है।
इस सूची में जो खाद्य सुरक्षा योजना का लाभार्थी है, उसका नाम शामिल किया जाता है और जो लोग राशन कार्ड योजना के लिए अपात्र होते हैं, उनका नाम हटाया जाता है।
यदि आप भी अपना नाम खाद्य सुरक्षा लिस्ट में देखना चाहते हैं, तो आप 2025 में ऑनलाइन राजस्थान राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा लिस्ट में बहुत आसानी से देख सकते हैं।
परंतु बहुत से राजस्थान के राशन कार्ड धारकों को खाद्य सुरक्षा लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है।
इसके लिए हम आपको इस लेख में राजस्थान खाद्य सुरक्षा लिस्ट में अपना नाम देखने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं।
खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम कैसे देखें?
- खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में अपना नाम देखने के लिए आप सबसे पहले राजस्थान राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in/ के होम पेज पर आएं।
- अब होम पेज पर आपको नीचे स्क्रीन स्क्रोल करने पर महत्वपूर्ण जन उपयोगी सूचनाएं के सेक्शन में खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के विकल्प पर क्लिक करना है, इसके बाद Report of NFSA & Non NFSA Beneficiary पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने राजस्थान राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट खुल जाएगी, वहां पर आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र के नाम पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानदारों के नाम की लिस्ट खुलेगी, वहां आपको अपने राशन दुकानदार का नाम खोजना है और अपने राशन दुकानदार के नाम पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके राशन दुकानदार के अंतर्गत आने वाले सभी खाद्य सुरक्षा एनएफएसए (NFSA) से जुड़े राशन कार्ड धारकों की नाम वाइज राशन लिस्ट खुल जाएगी, वहां आप अपना नाम आसानी से देख पाएंगे।
FAQ सामान्य प्रश्न
खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़ा है या नहीं, कैसे चेक करें?
सबसे पहले आप राजस्थान राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आएं। अब होम पेज के नीचे स्क्रीन स्क्रोल करने पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के सेक्शन में सुरक्षा योजना (NFSA) पर क्लिक करने के बाद Report of NFSA & Non NFSA Beneficiary पर क्लिक करें। इसके बाद अपने जिले, ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र, राशन दुकानदार का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके राशन दुकानदार के अंतर्गत आने वाले सभी खाद्य सुरक्षा से जुड़े राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जाएगी। वहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम नहीं आया है, क्या करें?
आप अपने नजदीकी खाद्य विभाग कार्यालय में कर्मचारी से खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम नहीं आने का कारण पूछें। कर्मचारी द्वारा दी गई जानकारी का पालन कर निर्धारित प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद आपका नाम खाद्य सुरक्षा लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा।
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूची चेक करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना की पात्रता सूचीचेक करने की आधिकारिक वेबसाइट food.rajasthan.gov.in है।
क्या जिला वार राशन कार्ड सूची राजस्थान चेक करने के लिए किसी दस्तावेज की आवश्यकता है?
जी नहीं, जिला वार राशन कार्ड सूची राजस्थान चेक करने के लिए आपको किसी दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। आपको आपके राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी की आवश्यकता है।
खाद्य विभाग राजस्थान सूची में अपना नाम देखने के लिए कोई शुल्क लगता है?
जी नहीं, खाद्य विभाग राजस्थान सूची में अपना नाम देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। यह सुविधा खाद्य सुरक्षा पोर्टल राजस्थान पर मुफ्त में उपलब्ध है।
ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट राजस्थान देखने में समस्या आ रही है, तो क्या करें?
अगर आपको ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट राजस्थान देखने में समस्या आ रही है, तो आप अपने नजदीकी खाद्य कार्यालय में जाकर अपना नाम सूची में चेक कर सकते हैं।
आर्टिकल को पढ़ें:- राशन कार्ड लिस्ट मैनपुरी कैसे देखें?
निष्कर्ष
आज के इस लेख में हमने आपको ऑनलाइन खाद्य विभाग राजस्थान पोर्टल से खाद्य सुरक्षा लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें, इसकी संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी है।
अब कोई भी राजस्थान राज्य का राशन कार्ड धारक इस लेख में दी गई जानकारी का स्टेप बाय स्टेप पालन कर आसानी से अपना नाम राजस्थान खाद्य सुरक्षा सूची में देख सकता है।
इस लेख में दी गई जानकारी राजस्थान राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी।
इसके लिए आप इस लेख को जरूरी लोगों तक पहुंचाएं, जिससे लोगों को इस लेख का लाभ मिल सके।
आपको इस लेख में साझा की गई जानकारी कैसी लगी, इसके बारे में आप हमें कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
अगर आपको इस लेख में दी गई जानकारी से संबंधित कुछ सवाल हैं, तो आप हमें कमेंट में पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का जवाब कमेंट में बहुत ही जल्द उपलब्ध करवा देंगे।
आप इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं।
तो अगर आप भी राशन कार्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले जानना चाहते हैं, तो आप हमारे ब्लॉग साइट पर विजिट जरूर करें।
메타데이터
- post_id
- bfa95e9deea9
- slug
- खाद्य-सुरक्षा-लिस्ट-राजस्थान-में-अपना-नाम-कैसे-देखें-2025-bfa95e9deea9
- url
- https://medium.com/@Hindimejankaari/%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%82-2025-bfa95e9deea9
- canonical_url
- https://medium.com/@Hindimejankaari/%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A5%87%E0%A4%82-2025-bfa95e9deea9
- author_url
- https://medium.com/@Hindimejankaari
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-20 12:47:26