← Back to list

RCB Victory Parade Stampede: कई सालों के इंतजार के बाद IPL का खिताब जीतने के बाद बुधवार शाम…

विराट कोहली ने RCB का आधिकारिक बयान शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह टूट चुका हूं।” RCB ने बयान जारी…

Youth Jagran News · 2025-06-05 02:09 · 0 claps · 1.5 min read
#virat-kohli #rcb #bengaluru-stampede #ipl2025 #ipl-2025-final
Open on Medium ↗

RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरु में RCB के इवेंट के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत, RCB, विराट कोहली ने जताया दुख

RCB Victory Parade Stampede: कई सालों के इंतजार के बाद** IPL का खिताब जीतने के बाद बुधवार शाम बेंगलुरु** में हुई एक दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई सदमे में है। इस घटना के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) की पहली प्रतिक्रिया भी देखने को मिली। विराट कोहली ने देर रात पोस्ट कर कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। वह पूरी तरह टूट चुके हैं। विराट कोहली और पूरी RCB टीम बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में जीत का जश्न मना रही थी। उसी दौरान स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

विराट कोहली ने RCB का आधिकारिक बयान शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह टूट चुका हूं।” RCB ने बयान जारी कर इस हादसे पर शोक जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।** RCB** ने कहा, “मीडिया में आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बेहद दुखी हैं, जिसमें दोपहर में टीम के पहुंचने पर लोग बेंगलुरु में एक जगह इकट्ठा हो गए।

हमारे लिए सभी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।” बयान में आगे कहा गया है, ‘’रॉयल ​​चैलेंजर्स बैंगलोर इस दुखद दुर्घटना पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। जैसे ही हमें घटना के बारे में पता चला, हमने तुरंत अपना कार्यक्रम बदल दिया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया।

हम अपने सभी समर्थकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।’’ आपको बता दें कि R**CB ने मंगलवार 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2025 का फाइनल जीत लिया**। RCB ने 18वें सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी उठाई। इसका जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु में विजय परेड निकाली गई और चिन्नास्वामी स्टेडियम में कार्यक्रम हुआ। यहां भारी भीड़ थी और हालात बेकाबू हो गए, जिससे भगदड़ मच गई।


메타데이터
post_id
d1b8a08024e6
slug
rcb-victory-parade-stampede-कई-सालों-के-इंतजार-के-बाद-ipl-का-खिताब-जीतने-के-बाद-बुधवार-शाम-d1b8a08024e6
url
https://medium.com/@youthjagranmedia/rcb-victory-parade-stampede-%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-ipl-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%AC-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%AE-d1b8a08024e6
canonical_url
https://medium.com/@youthjagranmedia/rcb-victory-parade-stampede-%E0%A4%95%E0%A4%88-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-ipl-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%96%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%AC-%E0%A4%9C%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%A7%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%AE-d1b8a08024e6
author_url
https://medium.com/@youthjagranmedia
status
ok
fetched_at
2026-08-05 16:10:02