← Back to list

The Indian National Mathematical Olympiad (INMO) Best way to check your Mathematical Aptitude

Deeksha classes · 2019-11-04 03:20 · 0 claps · 3.1 min read
#imo #inmo #mathmatics
Open on Medium ↗
Wiki topics: 📐 · Mathematics

The Indian National Mathematical Olympiad (INMO) Best way to check your Mathematical Aptitude

ओलिंपियाड बेहद चुनौतिपूर्ण एग्जाम में से एक है जिनका आयोजन बहुत सी संस्थाएं, स्टूडेंट्स की क्षमता और वास्तविक पोटेंशियल की जाँच करने के लिए करती है। ये एग्जाम किसी स्टूडेंटस के अंदर एप्टिट्यूड और कॉन्सेप्ट के प्रति समझ पैदा करने के लिए उपयुक्त प्लेटफॉर्म है। किसी स्टूडेंट के लिए ओलिंपियाड्स में हिस्सा लेना गौरवपूर्ण हो सकता है, क्योंकि ये उसे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध करवाते है। आपको पता होना चाहिए कि प्रत्येक ओलिंपियाड एक निर्धारित एग्जाम होता है जिसके लिए एक ऑर्गनाइजिंग बॉडी और निर्धारित नियमों व कानूनों का एक सेट होता है। ये एग्जाम्स, कैरियर प्रमोशन का काम करते है और दुनियाभर में विज्ञान व गणित के सबसे बेहतरीन एस्पिरेंट्स को एक बेहतर प्लेटफॉर्म उपल्बध करवाते है। द इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड (आइएनएमओ) मैथ्स के लिए आपके एप्टिट्यूड को जाँच करने का एक परफैक्ट टेस्ट है।

Olympiad Program होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन (एचबीसीएससी), भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी (डीएई) के नेशनल बोर्ड फॉर हायर मैथेमेटिक्स (एनबीएचएम) के संयुक्त तत्वावधान में देश में मैथेमेटिकल ओलिंपियाड प्रोग्राम्स आयोजित करता है जो भारतीय स्टूडेंट्स को इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड (आईएमओ) में पार्टिसिपेशन के लिए मौके देता है। मैथेमेटिक्स टीचर्स एसोसिएशन (एमटीए), इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स (आईएपीटी) की सहायता से ओलिंपियाड की पहली स्टेज प्री-रीजनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड (पीआरएमओ) का आयोजन करती है। इस एग्जाम की अगली स्टेज का आयोजन करना जहाँ एचबीसीएससी की जिम्मेदारी है, वहीं यह एनबीएचएम के बड़े इनिशिएटिव्ज में से एक है। इस एग्जाम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के प्री-यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के बीच से मैथेमेटिकल टैलंेट का चुनाव करना है। छह स्टेजेज वाले मैथेमेटिकल ओलिंपियाड प्रोग्राम के साथ इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड (आईएनएमओ)-2020 तीसरी स्टेज है। रीजनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड (आरएमओ) क्लियर करने वाले एस्पिरेंट्स आईएनएमओ के लिए योग्य होते है। आईएनएमओ में 30–35 परफॉर्मर्स को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाता है। इन अवार्डीज को हर साल मई-जून में होने वाले एक माह की अवधि के ट्रेनिंग कैम्प, इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलिंपियाड ट्रेनिंग कैम्प (आईएमओटीसी) में शामिल होने का मौका दिया जाता है। Test Pattern

वर्ष 2010 से आईएनएमओ पेपर्स के विस्तृत और बेहतर विश्लेषण से यह जानकारी मिलती है कि आपको चार घंटे की अवधि में विभिन्न टॉपिक्स के प्राथमिक रूप से छह क्वेश्चंस के आंसर्स देने होते है। इसमें कुछ टॉपिक्स शामिल किए जाते है — नम्बर थ्योरी, कॉम्बिनेटॉरिक्स, पॉलिनॉमियल्स, फंक्शंस आदि।

At a glance

आपको ध्यान रखना चाहिए कि इस परीक्षा का आयोजन अक्सर जनवरी के तीसरे या फरवरी के पहले रविवार को किया जाता है। इस परीक्षा के लिए कुल 4 घंटे का समय निर्धारित किया जाता है। इसमें टॉप 30–35 एस्पिरेंट्स का चयन मेरिट ऑर्डर के लिए किया जाता है।

Eligibility

गत वर्ष आरएमओ में चुने जाने वाले स्टूडेंट्स के साथ ही वे एस्पिरेंट्स जो आईएनएमओ का मेरिट सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते है।

Preparation Strategy

जैसे-जैसे आप इस ओलिंपियाड की हायर स्टेज पर जाते है, क्वेश्चंस की डिफिकल्टी का लेवल भी बढ़ता जाता है, इसलिए आईएनएमओ, आरएमओ की तुलना में एक कठिन एग्जाम है। आप कॉन्सेप्ट्स के प्रति एक गहरी समझ विकसित कर लेनी चाहिए। आपको पिछले वर्षो के आईएनएमओ एग्जाम्स में आई 10–12 प्रॉब्लम्स रोजाना सॉल्व करें। इस तरह सजेस्ट की गई बुक्स में से एक जैसी लगभग 500 प्रॉब्लम्स सॉल्व कर लेना, न केवल आपको एग्जाम रेडी बनाता है, बल्कि आपके अंदर एनलिटिकल थिंकिग विकसित करता है और आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स को भी बढ़ाता है। याद रखें कि पैशन, प्रेजेंस और स्किल्स ही ये चीजे है, जो आपको एक स्तर से दूसरे स्तर तक ले जाती है।

Topic-wise Preparation Tips Number Theory : इंटिगर्स में बुनियादी विभाजन, प्रमुख संख्याओं की प्रोपर्टीज, कॉन्गुएंसेज (लीनियर कॉन्गुएंसेज और स्क्वायर्स व क्यूब्स) पर बेसिक प्रोपर्टीज और रिजल्ट्स आदि वे टॉपिक्स है जिन पर कोई एस्पिरेंट मुख्यतया फोकस कर सकता है। आप डेविड एम बर्टन की नम्बर थ्योरी, टीटू एंद्रेस्कू और स्जवान गेल्या की मैथेमेटिकल ओलिंपियाड चैलेंजेज जैसी बुक्स ले सकते है। Combinatorics : आप आईआईटी-जेईई के लिए किसी अच्छी बुक से अलग, एस मुरलीधरन (एआईएमईआर) की मैथेमेटिक्स और कॉम्बिनेटॉरिक्स पर प्री-कॉलेज बुक्स का अपने लिए उपयोग करने के बारे में विचार कर सकते है। Polynomials : प्री-कॉलेज मैथेमेटिक्स और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्ट्रैटजीज पर आर्थर एंगल की बुक्स आपके लिए गुढ रीड साबित होगी। Functions : बीजे वेंकटचाला की फंक्शनल इक्वेशंस आधारित बुक ट्राई कर सकते है। Geometry and Trigonometry : ट्रायएंगल्स (त्रिभुज) और साइक्लिक क्वाड्रिलेटरल्स (चक्रीय चतुर्भुज) के लिए आपको बेसिक ट्रिगनोमेट्री पर ध्यान देने की जरूरत है। आप एसएल लोनी की बेसिक ट्रिगनोमेट्री पर आधारित बुक देख सकते है। प्री-कॉलेज मैथेमेटिक्स और मैथेमेटिक्स सर्किल्स, ज्योमेट्री में आपकी सहायता कर सकते है।


메타데이터
post_id
dcf9b5da87
slug
the-indian-national-mathematical-olympiad-inmo-best-way-to-check-your-mathematical-aptitude-dcf9b5da87
url
https://medium.com/@deekshaclassesjodhpur/the-indian-national-mathematical-olympiad-inmo-best-way-to-check-your-mathematical-aptitude-dcf9b5da87
canonical_url
https://medium.com/@deekshaclassesjodhpur/the-indian-national-mathematical-olympiad-inmo-best-way-to-check-your-mathematical-aptitude-dcf9b5da87
author_url
https://medium.com/@deekshaclassesjodhpur
status
ok
fetched_at
2026-07-29 10:54:54