← Back to list

बेतिया राज खज़ाना | एशिया की सबसे बड़ी चोरी | Bettiah Raj Treasure | Biggest theft of the Asia…

बेतिया राज खजाने पर डकैतो की गिद्ध सी नजर हमेशा से रही है !

Bettiah Times · 2020-12-31 16:14 · 0 claps · 1.8 min read
#bettiah #bettiah-raj #theft #biggest-theft-of-asia
Open on Medium ↗

बेतिया राज खज़ाना | एशिया की सबसे बड़ी चोरी | Bettiah Raj Treasure | Biggest theft of the Asia Continent.

बेतिया राज खजाने पर डकैतो की गिद्ध सी नजर हमेशा से रही है !

1990 के दशक में बेतिया राज घराने में ऐतिहासिक डकैती हुई थी. जिसका आज तक खुलासा नही हुआ. उस समय की डकैती का बीबीसी के द्वारा खबर प्रसारण भी किया गया था. उसके बाद से मानो चोरो की जैसी लॉटरी लग गई हो । न जाने इस राज में कितनी बार चोरी हुई. चोरी में राज खजाना, शीश महल और बेतिया राज की। ऐतिहासिक घड़ी में कई बार चोरियां हो चुकी हैं. एशिया की सबसे बड़ी चोरी बेतिया राज खजाने में 1990 के दशक में हुई। जिसका प्रसारण बीबीसी ने किया था। जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल सका, न ही कुछ पता चल सका. जिस समय में खजाना लूटा गया था। उस समय यह मामला सीबीआई के हवाले भी किया गया था, लेकिन आज तक तमाम चोरियां रहस्यमय बनी रही,

राज खजाने से चोरी हुई सामानों की अंतरास्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों का अब तक सही अनुमान भी नहीं लगाया जा सका है।

बेतिया राज खजाने में मुगल साम्राज्य की सोने की थी मोहरें !

खजाने में मुगल कालीन सोने के सिक्के, सोने की मोहरें और देवी देवताओं की कई दुर्लभ एवं प्राचीन मूर्तियां उस वक्त गायब पाई गई थीं. इसके साथ ही बेतिया महाराज के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली घड़ी, अंगूठी और स्टिक जो कीमती हीरे, मोती, पन्ना आदि जडित थी सभी को चोरो ने उड़ा लिया। जब 21 जुलाई 1990 को आईएएस ऑफिसर रामाकांत सिंह नए ऑफिसर सत्यदेव प्रसाद को चार्ज देने के लिए खजाने का दरवाजा खोला तो कमरे में सूरज की रोशनी दिखाई पड़ी, सारे लोग परेशान हो गए. खजाने की ऊपरी छत में पश्चिम की ओर छत के ऊपरी हिस्से को काटा गया था. जो 3.5 × 4.5 का बड़ा-सा सुराख नजर आया ।

ऑफिसर को चार्ज देने के क्रम में यह राज सामने नजर आया. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस ने पहुँच कर जांच शुरू कर दी. पुलिस को खजाना घर मे शराब की बोतलें, रस्सी गैस कटर एवं लोहा काटने के कई अवजार मिले।

तिजोरियां खुली हुई थीं और कई सामान तितर-बितर थे, उस वक्त चोरी गए सामानों की कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई गई. सरकारी लिस्ट के हिसाब से 4,343 मुगलकालीन प्राचीन सिक्के एवं सोने की मोहरें लिखित थी,सोने की हीरा जड़ी हुई 52 घड़ियां 18 देवी देवताओं की मूर्तियां राज सिंहासन, राजा-रानी के चांदी के पोशाक, इस खजाने में थे, जो सब कुछ चोरों ने चुरा लिए. चोरी कब हुई, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं मिल सका क्योंकि जहां से छत काटा गया था वहां पर काफी घने पौधे उग आए थे इसलिए इसका कोई समय किसी को नहीं मालूम हो सका।

पूरा पढ़े…… click here


메타데이터
post_id
df09f80ab436
slug
बेतिया-राज-खज़ाना-एशिया-की-सबसे-बड़ी-चोरी-bettiah-raj-treasure-biggest-theft-of-the-asia-df09f80ab436
url
https://medium.com/@bettiahtimes/%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%96%E0%A5%9B%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%9C%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%80-bettiah-raj-treasure-biggest-theft-of-the-asia-df09f80ab436
canonical_url
https://medium.com/@bettiahtimes/%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%96%E0%A5%9B%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A5%9C%E0%A5%80-%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%80-bettiah-raj-treasure-biggest-theft-of-the-asia-df09f80ab436
author_url
https://medium.com/@bettiahtimes
status
ok
fetched_at
2026-08-10 09:09:27