मैं यहाँ (पृथ्वी पर) क्यूँ हूँ?
अभी तक हमने “हम कौन है?” या मैं कौन हूँ? इस प्रश्न के उत्तर में पाया कि हम स्टार सीड है। तब एक और प्रश्न हुआ “मैं या हम यहाँ (पृथ्वी पर)…
मैं यहाँ (पृथ्वी पर) क्यूँ हूँ?
अभी तक हमने “हम कौन है?” या मैं कौन हूँ? इस प्रश्न के उत्तर में पाया कि हम स्टार सीड है। तब एक और प्रश्न हुआ “मैं या हम यहाँ (पृथ्वी पर) क्यूँ हैं?” इस प्रश्न का उत्तर आज जानेंगे।

हम यहाँ (पृथ्वी पर) क्यूँ हैं?
हम स्टार सीड है यह जानकारी जब मिली, तब अपने उत्तरदायित्व पर प्रश्न होना एक बुद्धिजीवी के लिए बहुत आम बात है। हमने पृथ्वी पर अवतरण का चुनाव, पृथ्वी पर निरंतर चलने वाले इस जीवन मरण जैसे द्वैत के अनेक चक्रों को तोड़ने के लिए किया था…
हमारे उद्देश्य कुछ इस प्रकार हैं:
-
जो विरासत में मिला है उसे हिल करना अर्थात हमने अनेक जन्मों के अनुभवों को सामूहिक चेतना का अंश बनकर ट्रॉमा की तरह अपने भीतर संग्रहीत रखा है उसे हिल करना।
-
ज्यादातर जिसे अनदेखा किया जाता है, उसका सामना करना अर्थात छिपे हुए डर, दुःख, पीड़ा इत्यादि को स्वीकार करने से ही हम उन्हे हिल कर पाएंगे।
-
हमारे भीतर की गहराई में जो दबा हुआ था उसे याद करना अर्थात सेल्यूलर मेमरी बेंक
हम यहां दुनिया का बोझ उठाने या उन लोगों को बचाने के प्रयास में नहीं हैं जो स्वयं का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए अन्य आत्माओं की जागृति की व्यर्थ चिंता न करें। (एक मनुष्य यदि सामूहिक चेतना के लिए दृढ़ संकल्प से कार्य करें तो अन्य आत्माओं की यात्रा भी सरल और तेज हो जाती हैं।)

हम यहां स्वयं के षड्रिपु से ऊपर उठने के लिए हैं जो हमारी चेतना की यात्रा में अवरोधमय हैं। हमारा उत्तरदायित्व अपने दर्द और समस्या का सामना करना, उसे ट्रांसम्यूटेशन और ट्रांसफॉर्मेशन द्वारा मूल प्राण ऊर्जा में परिवर्तित करना है। यह एक जीवंत उदहरण स्थापित करेगा कि कई जन्मों ट्रॉमा इत्यादि से हिल होना संभव हैं। अतः आपके आसपास के लोग भी आपसे प्रेरित होंगे।

ट्रांसफॉर्मेशन
हमारी भूमिका इस मार्ग पर सबसे पहले आगे बढ़ने की है… जिसे सोलारा पायोनियर (पथ रचयिता) या वे-शॉवर (पथदर्शक) कहते हैं। इसका अर्थ है स्वयं जागना, स्वयं पर काम करना, और उदाहरण बनकर नेतृत्व/पथप्रदर्शन करना। इसका अर्थ यह नहीं की आप स्वयं को उत्कृष्ट समझें, उपदेश दें, या यह दिखावा करें कि आपने सब कुछ समझ लिया हैं।

पायोनियर (पथ रचयिता) या वे-शॉवर (पथदर्शक)
हम मात्र हमारी कहानी को ही ठीक नहीं कर रहे हैं अपितु हर पैटर्न जिसेको हम तोड़ते हैं, वह सामूहिक चेतना से भी समाप्त होने लगता है (रिटर्न ऑफ द किंग — तात्सु वर्कशॉप लेवल 2) जो हमारे सुनहरे भविष्य के लिए भी एक वरदान हैं।
메타데이터
- post_id
- e7d40627e2eb
- slug
- मैं-यहाँ-पृथ्वी-पर-क्यूँ-हूँ-e7d40627e2eb
- url
- https://medium.com/@gaurhari333/%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%81-%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%81-%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%81-e7d40627e2eb
- canonical_url
- https://medium.com/@gaurhari333/%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%81-%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%81-%E0%A4%B9%E0%A5%82%E0%A4%81-e7d40627e2eb
- author_url
- https://medium.com/@gaurhari333
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-14 02:11:20