← Back to list

जब तुलसीदास को श्रीजगन्नाथपुरी में राम रूप में दर्शन दिए भगवान जगन्नाथ ने — जानिए इस अद्भुत कथा का…

✅ तुलसीदास जी की जगन्नाथपुरी यात्रा और भगवान जगन्नाथ द्वारा श्रीराम स्वरूप में दर्शन देने की चमत्कारी कथा। जानें कैसे तुलसीदास जी की भक्ति…

Akshay Jamdagni Expert in Solution by Astro, Vastu · 2025-08-14 10:03 · 0 claps · 2.8 min read
#akshayjamdagni #tulsidas #ramadan #life #happy
Open on Medium ↗

जब तुलसीदास को श्रीजगन्नाथपुरी में राम रूप में दर्शन दिए भगवान जगन्नाथ ने — जानिए इस अद्भुत कथा का रहस्य

✅ तुलसीदास जी की जगन्नाथपुरी यात्रा और भगवान जगन्नाथ द्वारा श्रीराम स्वरूप में दर्शन देने की चमत्कारी कथा। जानें कैसे तुलसीदास जी की भक्ति ने भगवान को प्रकट होने पर विवश किया और क्यों यह स्थान ‘तुलसी चौरा’ कहलाता है।

✅ जानिए कैसे तुलसीदास जी जगन्नाथपुरी पहुँचे, क्यों वे निराश हुए और फिर भगवान ने स्वयं श्रीराम स्वरूप में प्रकट होकर भक्त की श्रद्धा को सार्थक किया।

✅ Description: तुलसीदास जी की जगन्नाथपुरी यात्रा और भगवान जगन्नाथ द्वारा श्रीराम रूप में दर्शन देने की चमत्कारी कथा पढ़ें। जानें कैसे तुलसीदास की भक्ति ने भगवान को प्रकट होने पर विवश किया और क्यों यह स्थान आज ‘तुलसी चौरा’ के नाम से प्रसिद्ध है।

जब तुलसीदास को भगवान जगन्नाथ ने दिये राम रुप में दर्शन 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸

🔸तुलसीदास जी अपने इष्टदेव का दर्शन करने श्रीजगन्नाथपुरी गये। मंदिर में भक्तों की भीड़ देख कर प्रसन्न मन से अंदर प्रविष्ट हुए। जगन्नाथ जी का दर्शन करते ही निराश हो गये। विचार किया कि यह हस्तपादविहीन देव हमारा इष्ट नहीं हो सकता। बाहर निकल कर दूर एक वृक्ष के तले बैठ गये। सोचा कि इतनी दूर आना ब्यर्थ हुआ। क्या गोलाकार नेत्रों वाला हस्तपादविहीन दारुदेव मेरा राम हो सकता है? कदापि नहीं। रात्रि हो गयी, थके-माँदे, भूखे-प्यासे तुलसी का अंग टूट रहा था। अचानक एक आहट हुई। वे ध्यान से सुनने लगे।

🔸अरे बाबा ! तुलसीदास कौन है? एक बालक हाथों में थाली लिए पुकार रहा था। तभी आप उठते हुए बोले –‘हाँ भाई ! मैं ही हूँ तुलसीदास।’

🔸बालक ने कहा, ‘अरे ! आप यहाँ हैं। मैं बड़ी देर से आपको खोज रहा हूँ। ‘बालक ने कहा -‘लीजिए, जगन्नाथ जी ने आपके लिए प्रसाद भेजा है।’

🔸तुलसीदास बोले –‘कृपा करके इसे बापस ले जायँ।

🔸बालक ने कहा, आश्चर्य की बात है, ‘जगन्नाथ का भात-जगत पसारे हाथ’ और वह भी स्वयं महाप्रभु ने भेजा और आप अस्वीकार कर रहे हैं। कारण?

🔸तुलसीदास बोले, ‘अरे भाई ! मैं बिना अपने इष्ट को भोग लगाये कुछ ग्रहण नहीं करता। फिर यह जगन्नाथ का जूठा प्रसाद जिसे मैं अपने इष्ट को समर्पित न कर सकूँ, यह मेरे किस काम का? ‘

🔸बालक ने मुस्कराते हुए कहा, बाबा ! आपके इष्ट ने ही तो भेजा है ।

🔸तुलसीदास बोले -यह हस्तपादविहीन दारुमूर्ति मेरा इष्ट नहीं हो सकता।

🔸बालक ने कहा कि अपने श्रीरामचरितमानस में तो आपने इसी रूप का वर्णन किया है —

बिनु पद चलइ सुनइ बिनु काना। कर बिनु कर्म करइ बिधि नाना ।। आनन रहित सकल रस भोगी। बिनु बानी बकता बड़ जोगी।।

🔸अब तुलसीदास की भाव-भंगिमा देखने लायक थी। नेत्रों में अश्रु-बिन्दु, मुख से शब्द नहीं निकल रहे थे। थाल रखकर बालक यह कहकर अदृश्य हो गया कि मैं ही राम हूँ। मेरे मंदिर के चारों द्वारों पर हनुमान का पहरा है।विभीषण नित्य मेरे दर्शन को आता है। कल प्रातः तुम भी आकर दर्शन कर लेना।

🔸तुलसीदास जी ने बड़े प्रेम से प्रसाद ग्रहण किया। प्रातः मंदिर में उन्हें जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के स्थान पर श्री राम, लक्ष्मण एवं जानकी के भव्य दर्शन हुए। भगवान ने भक्त की इच्छा पूरी की।

जिस स्थान पर तुलसीदास जी ने रात्रि व्यतीत की थी, वह स्थान ‘तुलसी चौरा’ नाम से विख्यात हुआ। वहाँ पर तुलसीदास जी की पीठ ‘बड़छता मठ’ के रूप में प्रतिष्ठित है। 🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸🔹🔸🔸 🌟 Follow Us Now! for Timeless Wisdom 🌟 🔮 Astrology | Vastu Shastra | Numerology 📖 और जानिए सबसे पहले सनातन धर्म से जुड़ी रोचक और ज्ञानवर्धक बातें और जानकारीपूर्ण बातों के बारे में सबसे पहले पता करें! 📿 प्राचीन भारतीय ज्ञान को समझें आसान भाषा में, जो लाए जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और शुभ ऊर्जा।

🔔अभी Save करें | Share करें | Follow करें 👉@AstroVastuKosh

📩 Presented by: Akshay Jamdagni 📬 Contact us for queries, consultations, or collaborations. 📞 WhatsApp: 9837376839 📩Mail: astrovastukosh@outlook.com 🔗 Join WhatsApp Group https://chat.whatsapp.com/BsWPoSt9qSj7KwBvo9zWID 🌍💬 WhatsApp Channel https://whatsapp.com/channel/0029Va51s5wLtOj7SaZ6cL2E 💫AI Studio: https://aistudio.instagram.com/ai/10067645583321689/?utm_source=share https://aistudio.instagram.com/ai/1768302660786782/?utm_source=share ▶ YouTube Channel https://www.youtube.com/@astrovastukosh ✅ Telegram Channel https://t.me/astrovastukosh 🌐 Website / Blog 📚 Digital Resources 🔖 #akshayjamdagni

astrovastukosh

astroakshay

panchang

horoscope

astrology

astrologer

whatsappstatus

तुलसीदास #जगन्नाथपुरी #तुलसीचौरा #रामभक्ति #SanatanStories #BhaktiMiracle #SpiritualIndia


메타데이터
post_id
eaab0f1e51fe
slug
जब-तुलसीदास-को-श्रीजगन्नाथपुरी-में-राम-रूप-में-दर्शन-दिए-भगवान-जगन्नाथ-ने-जानिए-इस-अद्भुत-कथा-का-eaab0f1e51fe
url
https://medium.com/@astrovastukosh/%E0%A4%9C%E0%A4%AC-%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%AA-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%87%E0%A4%B8-%E0%A4%85%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A5%81%E0%A4%A4-%E0%A4%95%E0%A4%A5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-eaab0f1e51fe
canonical_url
https://medium.com/@astrovastukosh/%E0%A4%9C%E0%A4%AC-%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%B8%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AE-%E0%A4%B0%E0%A5%82%E0%A4%AA-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A4%A8-%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%AD%E0%A4%97%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A5-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%87%E0%A4%B8-%E0%A4%85%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AD%E0%A5%81%E0%A4%A4-%E0%A4%95%E0%A4%A5%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-eaab0f1e51fe
author_url
https://medium.com/@astrovastukosh
status
ok
fetched_at
2026-07-22 01:23:46