← Back to list

महाशिवरात्रि 2025: छत्तीसगढ़ में भक्तिभाव से मना शिव महोत्सव

News4u36 · 2025-02-26 05:09 · 0 claps · 1.7 min read
#bholenath #mahadev #mahashivratri-2025
Open on Medium ↗
Wiki topics: 🎮 · Gaming

महाशिवरात्रि 2025: छत्तीसगढ़ में भक्तिभाव से मना शिव महोत्सव

रायपुर.आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी इस पावन अवसर पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राज्य के सभी शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही दर्शन और अभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है, और मंदिरों को सुंदर फूलों से सजाया गया है। पूरा प्रदेश शिवमय हो गया है।

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भव्य आयोजन

  • राजिम के कुलेश्वरनाथ महादेव त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद श्रद्धालु कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन कर रहे हैं। राजिम कल्प मेला का आज भव्य समापन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री साय भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं।

  • गरियाबंद के स्वयंभू भूतेश्वरनाथ 84 फीट ऊंचे और 290 फीट गोलाई वाले इस विशाल प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु फूल और जल अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा कर रहे हैं। इस शिवलिंग की ऊंचाई हर साल बढ़ रही है, जो इसे और खास बनाता है।

  • कवर्धा के भोरमदेव मंदिर 11वीं शताब्दी के ऐतिहासिक शिव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। मंदिर प्रांगण और गर्भगृह में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

शिव बारात और भंडारे का आयोजन

शाम को गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। जगह-जगह भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया है।

메타데이터
post_id
eba1db1f7625
slug
महाशिवरात्रि-2025-छत्तीसगढ़-में-भक्तिभाव-से-मना-शिव-महोत्सव-eba1db1f7625
url
https://medium.com/@News4u36/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF-2025-%E0%A4%9B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%B8%E0%A4%97%E0%A4%A2%E0%A4%BC-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B5-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5-%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B5-eba1db1f7625
canonical_url

author_url
https://medium.com/@News4u36
status
ok
fetched_at
2026-07-07 23:16:40