वजन घटाने के लिए सबसे आसान शाकाहारी खाने के नुस्खे और आहार
क्या आप भी काम में बहुत ज्यादा बिजी हो चुके हैं और जिम जाने का बिल्कुल समय नहीं मिल पा रहा है ना ही घर पर भी कोई कसरत या व्यायाम कर पा रहे…
वजन घटाने के लिए सबसे आसान शाकाहारी खाने के नुस्खे और आहार

शाकाहारी खाने के नुस्खे और आहार
क्या आप भी काम में बहुत ज्यादा बिजी हो चुके हैं और जिम जाने का बिल्कुल समय नहीं मिल पा रहा है ना ही घर पर भी कोई कसरत या व्यायाम कर पा रहे हैं और बस यही चाहते हैं कि कोई आहार प्लान या खाने का नुस्का ऐसा मिल गया जिससे घर बैठे ही आप अपना वजन कम कर सके! सोचते होंगे की चाहे अच्छी बॉडी ना सही पर कम से कम मोटापा कम कर सके, दोस्तों ऐसा बिलकुल मुमकिन है , हम में से हर कोई ऐसा कर सकता है ज्यादा मुश्किल नहीं है हमें बस अपनी आहारऔर खाने-पीने मैं अनुशासन चाहिए ! हम यहाँ एक आहार प्लान बता रहे है जिससे दोस्तों आपको अपनी चाय भी नहीं छोड़नी होगी क्योंकि एक भारतीय होने के हिसाब से हमें पता है की यह हम सब के लिए कितनी जरूरी है | अगर आपको यह लगता है कि यह आहार प्लान से आपको फायदा नहीं होगा तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है क्योंकि यह आहार प्लान हर एक उम्र के व्यक्ति के लिए है | चाहे आप स्त्री हो या पुरुष | यह आहार प्लान आप सभी के लिए फायदेमंद है| इन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप भी दो से 3 महीने में 9 से 10 किलो वजन कम कर सकते हैं |
आप कितना वजन कम करते हैं यह बात इस पर निर्भर करती है कि आप कितने गंभीर हैं इस आहार प्लान को फॉलो करने के लिए, पर हा आप जरूर 3 से 4 किलो वजन कम कर लेंगे पहले महीने में !
यह रहा आप का आहार प्लान जिसे पढ़ने में आपको मुश्किल से 10 मिनट लगेंगे
सुबह (8:00 से 10:00)- सुबह उठने के कुछ मिनट के अंदर एक गिलास पानी ले जो कि ज्यादा ठंडा ना हो और उसके साथ दो या तीन बादाम और अखरोट ले | आधे घंटे बाद आप चाय के साथ टोस्ट ले टोस्ट पूरी तरह से गेहूं का बनता है इसलिए इसे लेने में कोई नुकसान नहीं है| और इसके अंदर बहुत ही कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जबकि बिस्किट का उपयोग कम से कम करें क्योंकि बिस्किट मैदा के बनते हैं जोकि मोटापा बढ़ाता है|
आधे घंटे बाद या 1 घंटे बाद जब आप नाश्ता करने के लिए तैयार हो तो ध्यान रखें सुबह के समय कि नाश्ते में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट्स रखें और प्रोटीन और विटामिन की मात्रा ज्यादा हो आप चाहे तो फल, ब्राउन चावल, दलिया , सब्जियां, 2 या 3 रोटी, पोहे, आलू, पास्ता, जूस जिनमें की प्रचुर मात्रा में फाइबर है, इन सब को ले ! ध्यान रखें कि सुबह का नाश्ता भरपेट करें क्योंकि यह आपको पूरे दिनभर कार्य करने की क्षमता प्रदान करेगा इसके साथ ही इससे आपको रात को भूख भी कम लगेगी तथा नींद भी अच्छी आएगी| इसके अलावा सुबह का नाश्ता आपको कभी मोटा नहीं करता !
दोपहर 12:00 से 2:00 — दिन के समय में हमारे शरीर को जरूरत होती है कम कार्बोहाइड्रेट्स की क्योंकि हम नाश्ते में काफी कार्बोहाइड्रेट्स मिल चुके हैं, प्रयास करें कि ज्यादा से ज्यादा वह भोजन करें जिसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम| आप चाहें तो अंडे ले सकते हैं और अगर आप अंडे नहीं खा सकते तो पनीर या पनीर का सैंडविच या ऐसा कुछ भी जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स कम है और प्रोटीन ज्यादा है जैसे कि आप चाहें तो अंकुरित चने खा सकते हैं सलाद या फल खा सकते हैं ध्यान रखें ऐसा कुछ ना खाए जिसमे ज्यादा मैदा हो, चीनी हो या तेल हो ! कोशिश करें दिन में चावल ना खाएं क्योंकि चावल ब्लड शुगर को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर में मोटापा जमा होता है ! आप चाहे तो चावल नाश्ते में ले सकते हैं लेकिन मात्रा का वहाँ भी ध्यान रखें ! सफेद चावल के बजाय ब्राउन चावल उपयोग में लाए क्योंकि ब्राउन चावल में फाइबर कार्बोहाइड्रेट्स और प्रोटीन की मात्रा सफेद चावल से ज्यादा है !
शाम के समय (सही समय 4 से 6 ) : शाम के समय में हमारा उद्देश्य कम कार्बस का होना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन एवं विटामिन लेने का होना चाहिए। आप चाहे तो एक कप चाय ले सकते हे और अच्छा होगा की ग्रीन टी पीये, जो की काफी ज्यादा लाभदायक हे हमारे स्वास्थ्य के लिए।इसके अलावा प्रचुर मात्रा में फल और सलाद खाये जिससे की आपको रात के डिनर के समय कम भूख लगे।खीरा, अंकुरित चने और नारियल या मूंगफली खाये जो की आपकी स्किन को भी लाभ पहुंचाती है।
रात के समय (सही समय 7 से 9 ) : इंडिया में काफी लोग रात के समय में ज्यादा खाना खाते है जो की बहुत ही बुरी आदत है, ऐसा करके आप अपने शरीर को नुक्सान पहुँचा रहे है , क्योंकि रात के समय में हमारे शरीर को कम कैलोरी और एनर्जी की जरुरत होती है और अगर ऐसे समय में हम ज्यादा कहना खा लेते है तो उससे सिर्फ मोटापा बढ़ता है, ध्यान रखे रात का भोजन सोने से 3 -4 घण्टे पहले कर ले । अगर आप अपना नाश्ता और शाम को फल एवं सलाद खा रहे है तो आप को रात को भूख भी कम लगेगी । कोशिश करे रात को 1 या 2 रोटी ही खाये , अगर आप अभी ज्यादा खा रहे है तो धीरे धीरे 4 फिर 3 और 2 तक लेकर आये । अगर फिर भी आपकी भूख़ शांत ना हो पाए तो सलाद और फल खाये या फिर एक गिलास दूध पीये कम चीनी या बिना चीनी के साथ । ध्यान रहे इनके अलावा रात को और बाकी कुछ ना ले। इस आहार प्लान को 2 से 3 महीने अनुसरण करे, आपको निश्चित ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुछ बातें जो इस आहार प्लान के अलावा भी आप रोज़ की दिनचर्या में काम में ले ! 1 : बाहर के खाने से दूर रहे, विशेषकर रात के समय ! 2 : हमें दिन भर के पूरे खान पान को 4 या इससे ज्यादा बार में खाना चाहिए और हर बार कोशिश करे कम खाए , सिवाय नाश्ते के, नाश्ता आप पेट भर कर करे। 3 : कोशिश करे सफ़ेद चीनी के बजाय ब्राउन चीनी काम में ले और इसी तरह सफ़ेद चावल के बजाय ब्राउन चावल , इसके साथ ही अच्छी किस्म का तेल उपयोग में ले जैसे की ओलिव आयल या केनोला आयल ! 4 : अपनी नींद का भी ध्यान देना जरुरी है , 7–8 घंटे की नींद जरूर ले ! 5 : सर्दियों में सुबह उठते से ही हलके गर्म पानी में शहद और आधा नींबूं के रस को मिलाकर पीये , इससे आपको अपना वजन नियंत्रण में रखने में मदद मिलेगी और साथ ही ये आपके चहरे को चमक भी देगा !
दोस्तों इस आहार प्लान को अनुशासित रूप से 2 -३ महीने अनुसरण करके देखिये आप को ये जरूर लाभ देगा! अगर आप अपनी आहार या खाने पीने से संभंदित कुछ भी हमसे जानना चाहते है तो हमें मैसेज करे और सब्सक्राइब करे! अपनी राय और कमैंट्स लिखना ना भूले नीचे कमेंट सेक्शन में ! 🙂
메타데이터
- post_id
- ee09f480e417
- slug
- वजन-घटाने-के-लिए-सबसे-आसान-शाकाहारी-खाने-के-नुस्खे-और-डाइट-ee09f480e417
- url
- https://medium.com/@manish-meena/%E0%A4%B5%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%87-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-ee09f480e417
- canonical_url
- https://medium.com/@manish-meena/%E0%A4%B5%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%86%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8-%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%96%E0%A5%87-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%A1%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-ee09f480e417
- author_url
- https://medium.com/@manish-meena
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-08-09 23:29:40