50+ GK Of CG (Chhattisgarh) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट…

50+ GK Of CG (Chhattisgarh) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk
तो कैसे हो आप सब लोग उम्मीद करता हूं ठीक ही होंगे,किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लगभग 25 से 30% सामान्य ज्ञान (General Knowledge) और करंट अफेयर्स (Current Affairs) के प्रश्न होते हैं।
इसलिए, यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो देश भर के शीर्ष कॉलेजों में Admission लेना चाहते हैं या सरकारी नौकरी की किसी भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, तो आपके लिए करंट अफेयर्स (Current Affairs) और सामान्य ज्ञान (General Knowledge) विषयों की जानकारी रहना बहुत जरूरी है।
आज के इस पोस्ट 50+ GK Of CG (Chhattisgarh) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk में हमनें छत्तीसगढ़ से जुड़े 50 से भी अधिक सामान्य ज्ञान के सवालों को हल किया है।
आज के सवाल कुछ इस प्रकार होंगे 👇🏻👇🏻
- छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र भूमि कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
- महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्म छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर हुआ था?
- छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समय तक किस राजवंश ने शासन किया था?
- छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ के प्रथम आचार्य कौन थे?
इत्यादि इसी तरह के सवालों का जवाब मिलेगा तो इस पोस्ट को अंतिम तक जरूर पढ़े। और हां आप हमारे Site से Pdf File फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान 2021 PDF Download - GyAAnigk
प्रश्न 1:- छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर :- श्री अजीत जोगी।
प्रश्न 2:- छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर :- 90।
प्रश्न 3:- छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय लोक नृत्य "सुआ नृत्य" किस पर्व के अवसर पर किया जाता है?
उत्तर :- दीपावली के अवसर पर।
प्रश्न 4:- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- बिजापुर।
प्रश्न 5:- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मिनीमाता बांध किस नदी पर अवस्थित है?
उत्तर :- हसदेव नदी पर।
प्रश्न 6:- छत्तीसगढ़ राज्य का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर :- 135,192 km².
प्रश्न 7:- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के राज्य में छत्तीसगढ़ का कौन सा स्थान है?
उत्तर :- दसवां स्थान।
प्रश्न 8:- मिनीमाता बांध का निर्माण कब किया गया था?
उत्तर :- सन् 1967 में।
प्रश्न 9:- छत्तीसगढ़ में कबीर पंथ के प्रथम आचार्य कौन थे?
उत्तर :- श्री चूड़ामणि साहब।
प्रश्न 10:- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कब हुआ था?
उत्तर :- 1 नवंबर 2000 में।
Read Also :- महापुरुषों के नाम की सूची Pdf Download - GyAAnigk
प्रश्न 11:- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध मामा भांजा मंदिर राज्य के किस जिले में स्थित है?
उत्तर :- बस्तर जिले के बारसूर में।
प्रश्न 12:- छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किस राज्य से अलग करके किया गया है?
उत्तर :- मध्य प्रदेश राज्य से।
प्रश्न 13:- छत्तीसगढ़ की गंगा नदी किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर :- इंद्रावती को।
प्रश्न 14:- प्राचीन काल में छत्तीसगढ़ किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर :- दक्षिण कौशल।
प्रश्न 15:- छत्तीसगढ़ राज्य का गठन मध्य प्रदेश के कितने जिले लेकर किया गया था?
उत्तर :- 16 जिले।
प्रश्न 16:- कोरबा ताप विद्युत संयंत्र का निर्माण कब किया गया था?
उत्तर :- 1983 में।
प्रश्न 17:- छत्तीसगढ़ का राज्य पक्षी क्या है?
उत्तर :- पहाड़ी मैना।
प्रश्न 18:- छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु क्या है?
उत्तर :- वन भैंसा।
प्रश्न 19:- भोरमदेव मंदिर का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ था?
उत्तर :- फणीनाग वंश के समय।
प्रश्न 20:- संत वल्लभाचार्य जी ने कौन सा मार्ग चलाया था?
उत्तर :- पुष्टीमार्ग।
Read Also :- गेहूं उत्पादन करने वाले भारत के प्रमुख राज्य GK Trick Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 21:- छत्तीसगढ़ के किस जिले में जोगीमारा गुफा स्थित है?
उत्तर :- सरगुजा जिले में।
प्रश्न 22:- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध डंडारी नृत्य कौन से पर्व पर किया जाता है?
उत्तर :- होली पर्व पर।
प्रश्न 23:- छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम संकल्पना किसने की थी?
उत्तर :- अरे पंडित सुंदरलाल शर्मा जी ने।
प्रश्न 24:- छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक समय तक किस राजवंश ने शासन किया था?
उत्तर :- कलचुरी वंश ने।
प्रश्न 25:- छत्तीसगढ़ का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत आता है?
उत्तर :- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान।
Cg General Knowledge In Hindi Pdf Download
प्रश्न 26:- लोकसभा में छत्तीसगढ़ राज्य संबंधी मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक किस दिन पारित किया गया था?
उत्तर :- 31 जुलाई 2000 को।
प्रश्न 27:- छत्तीसगढ़ में ब्रेल लिपि प्रेस कहां स्थित है?
उत्तर :- बिलासपुर में।
प्रश्न 28:- छत्तीसगढ़ का सबसे ऊंचा जलाश्य कौन सा है?
उत्तर :- सोंढूर जलाशय।
प्रश्न 29:- छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम कारखाना कौन सा है?
उत्तर :- भिलाई इस्पात संयंत्र।
प्रश्न 30:- छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम पंडवानी गायिका जिन्हें पद्मश्री मिला है, उनका नाम क्या है?
उत्तर :- तीजन बाई।
Read Also :- New Parliament House Of India Gk In Hindi Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 31:- छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है?
उत्तर :- गोंड जनजाति।
प्रश्न 32:- छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद का क्या नाम है?
उत्तर :- मीनाक्षी।
प्रश्न 33:- 1930 में छत्तीसगढ़ में कौन सा आंदोलन हुआ था?
उत्तर :- सविनय अवज्ञा आंदोलन।
प्रश्न 34:- छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
उत्तर :- गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान।
प्रश्न 35:- छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- श्री बनवारी लाल अग्रवाल।
प्रश्न 36:- छत्तीसगढ़ की सबसे पिछड़ी जनजाति कौन सी है?
उत्तर :- अबुझमाड़िया।
प्रश्न 37:- महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्म छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर :- चंपारण में।
Chhattisgarh General Knowledge Pdf In Hindi — GyAAnigk
प्रश्न 38:- छत्तीसगढ़ राज्य भारत के कौन से क्रम का राज्य हैं?
उत्तर :- 26वां।
प्रश्न 39:- छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक विकसित औद्योगिक जिला किसे माना जाता है?
उत्तर :- दुर्ग जिले को।
प्रश्न 40:- छत्तीसगढ़ का प्रथम मासिक समाचार पत्र कौन सा था?
उत्तर :- छत्तीसगढ़ मित्र।
प्रश्न 41:- छत्तीसगढ़ का प्रथम शक्कर कारखाना कहां स्थित है?
उत्तर :-कवर्धा में।
प्रश्न 42:- जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर :- दुर्ग जिला।
प्रश्न 43:- छत्तीसगढ़ के मैकल श्रेणी की पहाड़ियों में सबसे ऊंची चोटी कौन सी है?
उत्तर :- बरदरगढ़ चोटी।
प्रश्न 44:- छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध धर्म स्थल दामाखेड़ा किससे संबंधित है?
उत्तर :- कबीर पंथ से।
प्रश्न 45:- छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर :- श्री मोहन शुक्ला।
Read Also :- राज्यपाल के कार्य, न्यायिक शक्तियां इत्यादि जानकारी Pdf - GyAAnigk
प्रश्न 46:- छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र भूमि कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर :- 44.2%।
प्रश्न 47:- छत्तीसगढ़ के धन्वंतरी सम्मान की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
उत्तर :- सन् 2007 में।
प्रश्न 48:- छत्तीसगढ़ में महात्मा गांधी जी का प्रथम आगमन कब हुआ था?
उत्तर :- सन् 1928 में।
प्रश्न 49:- छत्तीसगढ़ का पुलिस वाहन का सी.जी. कोड नंबर क्या है?
उत्तर :- 03।
प्रश्न 50:- छत्तीसगढ़ में मराठों ने अपना शासक किसे बनाया था?
उत्तर :- रघु जी प्रथम को।
प्रश्न 51:- जनसंख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
उत्तर :- रायपुर।
प्रश्न 52:- गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान का निर्माण कब किया गया था?
उत्तर :- 1983 में।
अगर आपको भी इस विषय ( 50+ GK Of CG (Chhattisgarh) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk ) के बारे में कुछ भी जानकारी है तो Comment Box में जरूर बताएं ताकि आपको जो जानकारी है वह सबको प्राप्त हो सके।
आप हमारा अंतिम पोस्ट June 2021 Current Affairs Gk Questions And Answers In Hindi Pdf-1 - GyAAnigk भी पढ़ सकते हैं!
आज का सवाल आपके लिए 👇👇
छत्तीसगढ़ का पुलिस वाहन का सी.जी. कोड नंबर क्या है?
जवाब कॉमेंट बॉक्स में जरूर दें 🙏🙏
Also Check These Labels 👇🏻👇🏻
- General Knowledge
- Weekly Current Affairs
- Gk Short Tricks
- Important days
- 50 GK QNA
- PDF File
- Sunday Special
- World GK
- Biology MCQ test
- Geography Study
- SSC Exams
- UPSC Exams
उम्मीद करता हूं कि आपको यह 50+ GK Of CG (Chhattisgarh) In Hindi Pdf Download - GyAAnigk पढ़कर छत्तीसगढ़ से जुड़े 50 से भी अधिक सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब प्राप्त हो गई होगी।
तो नीचे में दिए गए Green WhatsApp बटन में क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें Because "SHARING IS CARING" 🥺 आपकी बड़ी मेहरबानी होगी 🙏🏻🙏🏻। और इस पोस्ट के नीचे एक प्यारा सा कमेंट करके जाएं धन्यवाद।
नोट :- अगर कुछ इसमें त्रुटि है तो जरूर बताएं ताकि हम उसे सुधार सकें धन्यवाद।
메타데이터
- post_id
- f05bc8aee378
- slug
- 50-gk-of-cg-chhattisgarh-in-hindi-pdf-download-gyaanigk-f05bc8aee378
- url
- https://medium.com/@gyaanigk/50-gk-of-cg-chhattisgarh-in-hindi-pdf-download-gyaanigk-f05bc8aee378
- canonical_url
- https://medium.com/@gyaanigk/50-gk-of-cg-chhattisgarh-in-hindi-pdf-download-gyaanigk-f05bc8aee378
- author_url
- https://medium.com/@gyaanigk
- status
- ok
- fetched_at
- 2026-07-15 20:09:32