← Back to list

Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 — पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Gyan Prabha Scheme 2026 भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MSJE) के अंतर्गत National Trust द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण…

Yogesh Kumer Singh · 2026-06-23 10:55 · 0 claps · 5.9 min read
#scheme #scholarship #education #buddy4study #students
Open on Medium ↗
Wiki topics: EDU · Education & Learning

Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 — पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

Gyan Prabha Scheme 2026 भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (MSJE) के अंतर्गत National Trust द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण शैक्षिक सहायता योजना है। यह योजना विशेष रूप से Autism, Cerebral Palsy, Intellectual Disability (Mental Retardation) और Multiple Disabilities से प्रभावित छात्रों को उच्च शिक्षा और कौशल विकास (Skill Development) के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु शुरू की गई है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग छात्रों को graduation courses, professional courses और vocational training के माध्यम से रोजगार या स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

इस लेख में आपको Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है ।

दिव्यांगजन स्वावलंबन योजना ( Divyangjan Swavalamban Yojana) — एक सम्पूर्ण मार्गदर्शन!

Gyan Prabha Scholarship Scheme का उद्देश्य

Gyan Prabha Scheme का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थी आर्थिक बाधाओं के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें। यह योजना छात्रों को डिग्री कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स और वोकेशनल ट्रेनिंग करने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि वे भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।

यह योजना दिव्यांग छात्रों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समर्थित पाठ्यक्रम

इस योजना के अंतर्गत तीन प्रकार के पाठ्यक्रमों को सहायता प्रदान की जाती है।

1. व्यावसायिक पाठ्यक्रम

इसमें वे पाठ्यक्रम शामिल हैं जो विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करते हैं, जैसे इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कानून, प्रबंधन, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कंपनी सचिव, नर्सिंग और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रम।

2. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम

इसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, कंप्यूटर, पत्रकारिता, पुस्तकालय विज्ञान और अन्य सामान्य डिग्री पाठ्यक्रम शामिल हैं।

3. कौशल आधारित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

इसमें आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य प्रमाणपत्र आधारित कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शामिल हैं।

Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 — पात्रता मानदंड

Gyan Prabha Scholarship के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है -

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए और उसे National Trust Act के अंतर्गत आने वाली दिव्यांगता (Autism, Cerebral Palsy, Intellectual Disability या Multiple Disabilities) होनी चाहिए।

  2. विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में प्रोफेशनल, वोकेशनल या क्रिएटिव कोर्स कर रहा हो।

  3. यह छात्रवृत्ति केवल एक कोर्स के लिए प्रदान की जाती है, अर्थात एक समय में एक ही कोर्स के लिए लाभ लिया जा सकता है।

  4. नवीनीकरण (renewal) के लिए पिछले वर्ष में कम से कम 50% अंक या संतोषजनक प्रदर्शन आवश्यक है।

दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना मध्य प्रदेश 2026

Gyan Prabha Scheme 2026 के लाभ

Gyan Prabha Scholarship Scheme के तहत छात्रों को कई प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Gyan Prabha Scheme के अंतर्गत पात्र दिव्यांग छात्रों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकता के अनुसार वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें ट्यूशन फीस, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षिक खर्च शामिल हो सकते हैं। सहायता राशि संस्थान और पाठ्यक्रम के आधार पर निर्धारित की जाती है।

1. वित्तीय सहायता

  • Professional courses: ₹5,200 प्रति माह तक
  • Graduation/Post Graduation: ₹2,000 प्रति माह तक
  • Vocational courses: ₹1,600 प्रति माह तक

यह राशि फीस, किताबें, ट्रांसपोर्ट और अन्य शैक्षिक खर्चों में मदद करती है।

2. यात्रा भत्ता

  • अधिकतम ₹20,000 प्रति वर्ष या actual cost (जो कम हो) का भुगतान किया जाता है।
  • न्यूनतम 50% attendance अनिवार्य है

3. Funding Structure

  • सहायता मासिक/त्रैमासिक/सेमेस्टर/वार्षिक आधार पर दी जाती है ।
  • राशि course duration के अनुसार तय होती है ।
  • OPE (Out of Pocket Expense) अधिकतम 10% तक मिल सकता है ।

स्कूल जाने में असमर्थ नि:शक्त बच्चों हेतु वित्तीय सहायता

Gyan Prabha Scholarship — आवश्यक दस्तावेज

Gyan Prabha Scholarship के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होते हैं -

  1. जन्म प्रमाण पत्र

  2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र

  3. संस्थान का admission proof

  4. बैंक डिटेल्स

  5. आय प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)

  6. Attendance undertaking ( 50% attendance proof)

Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया

Gyan Prabha Scheme के लिए आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से National Trust के माध्यम से की जाती है। प्रक्रिया इस प्रकार है -

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले विद्यार्थी को नेशनल ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां अपनी आईडी से लॉगिन करना होगा।

चरण 2: आवेदन फॉर्म भरें

इसके बाद विद्यार्थी को ज्ञान प्रभा योजना का आवेदन फॉर्म खोलकर सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।

चरण 3: दस्तावेज अपलोड करें

इसके बाद विद्यार्थी को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक विवरण और प्रवेश से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

चरण 4: आवेदन जमा करें

सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन को ऑनलाइन जमा करना होगा।

चरण 5: हार्ड कॉपी भेजें

आवेदन जमा करने के बाद 40 दिनों के भीतर आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की हार्ड कॉपी नेशनल ट्रस्ट को भेजनी होगी।

चरण 6: सत्यापन प्रक्रिया

नेशनल ट्रस्ट द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सही पाए जाने पर आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

चरण 7: स्वीकृति और पंजीकरण

आवेदन स्वीकृत होने के बाद विद्यार्थी को पंजीकरण संख्या और पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा और योजना का लाभ शुरू हो जाएगा।

स्कॉलरशिप स्कीम फॉर स्टूडेंट्स विथ डिसएबिलिटीज — दिव्यांग छात्रों को आर्थिक प्रोत्साहन

Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 — FAQs

1. Gyan Prabha Scheme क्या है?

Gyan Prabha Scheme एक शैक्षिक सहायता योजना है जो दिव्यांग छात्रों को उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

2. इस योजना का लाभ कौन ले सकता है?

Autism, Cerebral Palsy, Intellectual Disability और Multiple Disabilities से प्रभावित छात्र इस योजना के लिए पात्र होते हैं।

3. क्या इसमें fixed scholarship amount मिलता है?

नहीं, सहायता राशि course और guidelines के अनुसार बदलती रहती है और monthly/semester basis पर दी जाती है।

4. Gyan Prabha Scholarship का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का उद्देश्य दिव्यांग छात्रों को शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

5. Gyan Prabha Scheme के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन National Trust की आधिकारिक वेबसाइट या Registered Organisations के माध्यम से किया जाता है।

यह भी पढ़ें — विकलांगता प्रमाणपत्र — पारदर्शिता , दक्षता एवं लाभार्थ हेतु विशिष्ट पहचान

[embed]भारती एयरटेल स्कॉलरशिप 2026-27 - विवरण, अंतिम तिथि, आवेदन प्रक्रिया भारती एयरटेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27- स्कॉलरशिप के अंतर्गत भोजन और आवास शुल्क सहित पाठ्यक्रम की अवधि के दौरान 100%…hindi.buddy4study.com

[embed]कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना 2026: पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक की पात्र बालिकाओं को आवासीय शिक्षा सुविधा दी जाती है।…hindi.buddy4study.com

[embed]Guru Ghasidas Vishwavidyalaya 2026: एडमिशन, कोर्स, फीस, पात्रता और CUET प्रक्रिया Guru Ghasidas Vishwavidyalaya Bilaspur में UG, PG, BTech, MBA, BPharm, PhD admission, courses, fees, eligibility, CUET…hindi.buddy4study.com

[embed]नीति आयोग इंटर्नशिप 2026: आवेदन, पात्रता, प्रमाणपत्र और चयन प्रक्रिया नीति आयोग इंटर्नशिप 2026 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी और शोधार्थी आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता, आवेदन…hindi.buddy4study.com

[embed]uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 - बी.टेक कंप्यूटर साइंस के लिए 100% तक शुल्क सहायता uGSOT स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 के तहत 12वीं के विद्यार्थी बी.टेक कंप्यूटर साइंस में प्रवेश और 100% तक ट्यूशन फीस…hindi.buddy4study.com

[embed]Digital India Internship Scheme 2026: ₹10,000 प्रतिमाह मानदेय, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया Digital India Internship Scheme 2026 के तहत तकनीकी, कानून और अर्थशास्त्र पृष्ठभूमि के विद्यार्थी MeitY में इंटर्नशिप कर…hindi.buddy4study.com

[embed]Sarswati Scholarship Scheme 2026: BBA, BCA, BMS छात्राओं के लिए ₹25,000 छात्रवृत्ति AICTE Sarswati Scholarship Scheme 2026 के तहत BBA, BCA और BMS के प्रथम वर्ष में पढ़ रही छात्राओं को ₹25,000 प्रतिवर्ष…hindi.buddy4study.com

[embed]IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026-28 - आवेदन प्रक्रिया IDFC FIRST Bank MBA Scholarship 2026-28 - एमबीए कोर्स के फर्स्ट ईयर में नामांकित विद्यार्थियों को 2 लाख रुपये की…hindi.buddy4study.com

[embed]National Internship Portal 2026 - PM, AICTE, MeitY और MoSPI इंटर्नशिप की पूरी जानकारी National Internship Portal 2026 के अंतर्गत PM Internship Scheme, AICTE Internship Portal, MeitY Digital India…hindi.buddy4study.com

[embed]CAU Admission 2026 - पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां सेंट्रल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, कोर्स और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी…hindi.buddy4study.com

[embed]UGC NET 2026 Admit Card released : अभी डाउनलोड करें! यूजीसी नेट जून परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी । परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। परीक्षा 22 जून से लेकर 30 जून तक आयोजित…hindi.buddy4study.com

[embed]CUET 2026 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश - आवेदन, पात्रता और चयन प्रक्रिया CUET 2026 के माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, पात्रता, आवेदन तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी यहां…hindi.buddy4study.com

[embed]BHU Physics Scholarship 2026: श्री ब्रज किशोर तिवारी एंडाउड स्कॉलरशिप, पात्रता, लाभ और आवेदन… BHU Physics Scholarship 2026 के तहत श्री ब्रज किशोर तिवारी एंडाउड स्कॉलरशिप शुरू की गई है। जानें पात्रता, लाभ, चयन…hindi.buddy4study.com

[embed]AICTE Internship 2026 - आवेदन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और पात्रता AICTE Internship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया, स्टाइपेंड, पात्रता और सरकारी इंटर्नशिप पोर्टल की पूरी जानकारी यहां देखें।hindi.buddy4study.com

[embed]D.El.Ed 2026 - कोर्स डिटेल्स, एडमिशन, फीस और पात्रता Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) 2026 कोर्स की पात्रता, एडमिशन प्रक्रिया, फीस, अवधि, सिलेबस और करियर विकल्प की…hindi.buddy4study.com

[embed]AIIMS Delhi Admission 2026: NEET UG स्कोर के आधार पर मिलेगा MBBS में प्रवेश AIIMS Delhi Admission 2026 के लिए MBBS प्रवेश पूरी तरह NEET UG 2026 स्कोर पर आधारित होगा। पात्रता, काउंसलिंग और सीट…hindi.buddy4study.com

[embed]Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 - पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया Gyan Prabha Scholarship Scheme 2026 के तहत पात्र छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पात्रता और…hindi.buddy4study.com

Originally published at https://hindi.buddy4study.com on June 23, 2026.


메타데이터
post_id
936c53da8316
slug
gyan-prabha-scholarship-scheme-2026-पात्रता-लाभ-और-आवेदन-प्रक्रिया-936c53da8316
url
https://medium.com/@yogesh.s_58532/gyan-prabha-scholarship-scheme-2026-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-936c53da8316
canonical_url
https://medium.com/@yogesh.s_58532/gyan-prabha-scholarship-scheme-2026-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AD-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-936c53da8316
author_url
https://medium.com/@yogesh.s_58532
status
ok
fetched_at
2026-07-13 21:27:59